देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो अमेरिका की डेल्टा एयरलाइन को पछाड़कर 23.24 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई है। इंडिगो का शेयर बुधवार को उच्चतम स्तर 5,265 रुपये पर पहुंच गया, जिसके कारण कंपनी का बाजार पूंजीकरण डेल्टा एयरलाइन के मार्केट कैप 23.18 अरब डॉलर से अधिक हो गया। हालांकि, यह बढ़त कुछ देर के लिए कयाम रही। कारोबार के अंत में इंडिगो का बाजार पूंजीकरण कम होकर 23.16 अरब डॉलर हो गया।
आखिरी कारोबारी सत्र में इंडिगो का शेयर 5,149.9 रुपये पर बंद हुआ। महावीर जयंती के कारण आज शेयर बाजार बंद है। इस साल की शुरुआत से अब तक इंडिगो का शेयर करीब 13 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। इंडिगो 62 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है। ऑफिशियल एयरलाइन गाइड (ओएजी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस सीट क्षमता के मामले में दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ती एयरलाइन के रूप में उभरी है, जो 2024 में सालाना आधार पर 10.1 प्रतिशत बढ़कर 134.9 मिलियन सीटों तक पहुंच गई है। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन को कतर एयरवेज के बाद दूसरे स्थान पर रखा गया है, जिसने पिछले वर्ष की तुलना में सीट क्षमता में 10.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी।
आंकड़ों के मुताबिक, इंडिगो 2024 में फ्लाइट फ्रीक्वेंसी वृद्धि के मामले में दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली एयरलाइन थी, इसमें सालाना आधार पर 9.7 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। एयरलाइन की फ्लाइट फ्रीक्वेंसी 7,49,156 थी। ओएजी के अनुसार, मौजूदा समय में इंडिगो की ओर से सबसे अधिक 900 विमानों का ऑर्डर दिया गया है। 2024 में एयरलाइन को 58 नए एयरबस विमान प्राप्त हुए थे। इंडिगो की 88 प्रतिशत क्षमता घरेलू बाजारों पर केंद्रित है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्रोथ एयरलाइन की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें 2024 के दौरान विस्तार क्षेत्रीय मध्य पूर्व बाजारों और थाईलैंड पर केंद्रित है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...