रायपुर, 15 अप्रैल 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर जिले के ग्राम घाटपदमपुर से मोर दुआर-साय सरकार महाअभियानकी शुरुआत की। यह अभियान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी स्तर पर संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं हितग्राहियों के घर पहुंचे और मोबाइल एप के माध्यम से सर्वेक्षण किया।
CM साय ने कहा, “हर पात्र ग्रामीण परिवार को पक्का और सुरक्षित घर देना हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि सर्वेक्षण कार्य पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ होगा, ताकि कोई भी योग्य परिवार योजना से वंचित न रह जाए।
15 से 30 अप्रैल तक चलने वाला अभियान
यह विशेष अभियान तीन चरणों में संपन्न होगा:
15-19 अप्रैल:जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियाँ
20-28 अप्रैल: ग्रामसभाओं के माध्यम से घर-घर सर्वे
29-30 अप्रैल: सर्वे की पुष्टि, ग्रामसभा की स्वीकृति और अंतिम रिपोर्ट
लोगों ने साझा की भावनाएं
CM साय ने लाभार्थी लूदरी कश्यप और शिलोमणि कश्यप के घर जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। लूदरी कश्यप ने बताया कि बरसात में कच्चे मकान में साँपों और रिसाव से परेशानी होती थी। उन्होंने भावुक होकर कहा, “पक्का मकान अब सपना नहीं, हकीकत बन रहा है।”
IMG 20250415 WA0019
महतारी वंदन योजना बनी ग्रामीण महिलाओं का सहारा
गांव की महिलाओं ने बताया कि महतारी वंदन योजना से उन्हें आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और घर खर्च संभालना आसान हुआ है।
डिजिटल सर्वे से बढ़ेगी पारदर्शिता
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि इस बार सर्वेक्षण मोबाइल एप और GRIH पोर्टल के जरिए किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में राज्य को 11.5 लाख मकानों का लक्ष्य मिला है, जिनमें से 9.41 लाख की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है।
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...