Google Analytics Meta Pixel साड़ी चोरी के शक में 10वीं पत्नी को मार डाला:जशपुर के जंगल में फेंका शव - Ekhabri.com

साड़ी चोरी के शक में 10वीं पत्नी को मार डाला:जशपुर के जंगल में फेंका शव

जशपुर जिले में पति ने अपनी दसवीं पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। आरोपी ने चावल, साड़ी और तेल चुराने के आरोप में पत्नी को पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी कुल 10 शादियां कर चुका है। पहली बीवी होने के बावजूद उसने 9 साल में नौ शादियां की थी। यह वारदात बगीचा थाना क्षेत्र के महुआपानी सुलेशा गांव की है।दरअसल, 20 अप्रैल को गांव के कोटवार ने रोपाक्यारी नाला के पास एक महिला का सड़ा-गला शव देखा। कोटवार ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बगीचा पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू की। शव की स्थिति देखकर अंदाज़ा लगाया गया कि महिला की मौत 4-5 दिन पहले हुई होगी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की मौत सिर पर वार के कारण हुई है।जांच में पता चला कि मृतका की पहचान ग्राम महुआपानी निवासी बसंती बाई के रूप में हुई। वो आरोपी ढुलू राम (45 वर्ष) की 10वीं पत्नी थी। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि घटना से पहले बसंती को आखिरी बार अपने पति के साथ देखा गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर ढुलू राम को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने पूरी सच्चाई उगल दी।आरोपी ढुलू राम ने बताया कि 17 अप्रैल की शाम वह अपनी पत्नी बसंती बाई के साथ भतीजे की शादी में गया था। वहां जब शादी में चुमावन का कार्यक्रम चल रहा था तो उसी समय उसकी पत्नी घर से चावल, साड़ी और तेल चुराकर ले जा रही थी। मां ने जब यह बात मुझे बताई। इससे मुझे गुस्सा आ गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और नशे में धुत आरोपी ने गुस्से में आकर बसंती को पास के जंगल में ले जाकर पत्थर से उसका सिर कुचल कर उसे मार डाला।हत्या के बाद वह वहीं सो गया और सुबह उठकर शव को एक गड्ढे में छिपाकर फरार हो गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *