Google Analytics Meta Pixel पंजीयन विभाग में लागू हुए 10 बड़े सुधार, जनता को मिलेगी सीधी राहत - Ekhabri.com

पंजीयन विभाग में लागू हुए 10 बड़े सुधार, जनता को मिलेगी सीधी राहत

रायपुर, 28 अप्रैल 2025।राज्य के पंजीयन विभाग में जनता की सुविधा के लिए 10 नए क्रांतिकारी सुधार लागू किए गए हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर इन सुधारों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिलेवार प्राप्त राजस्व आय, पंजीकृत दस्तावेजों की संख्या और तकनीकी सेवाओं की फील्ड लेवल समस्याओं पर चर्चा हुई।

 

वित्त मंत्री ने निर्देश दिया कि विभागीय सुधारों की जानकारी अधिक से अधिक आम जनता तक पहुंचे। इसके लिए सभी पंजीयन कार्यालयों में फ्लेक्स और बैनर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य के लिए 2979 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।

 

जानिए पंजीयन विभाग के 10 बड़े सुधार:

  • आधार आधारित प्रमाणीकरण सुविधा: अब संपत्ति रजिस्ट्री के समय बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए आधार से पहचान होगी, जिससे फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी।

  • ऑनलाइन सर्च और डाउनलोड सुविधा: अब पक्षकार खसरा नंबर से पुरानी रजिस्ट्रियों का ब्यौरा ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

  • भारमुक्त प्रमाणपत्र की ऑनलाइन सुविधा: संपत्ति पर किसी प्रकार का बंधक या भार होने की स्थिति का प्रमाणपत्र घर बैठे मिलेगा।

  • एकीकृत कैशलेस भुगतान व्यवस्था: स्टाम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क का एक साथ ऑनलाइन भुगतान संभव होगा।

  • व्हाट्सएप मैसेज सर्विस: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की हर अपडेट अब व्हाट्सएप पर मिलेगी।

  • डिजिलॉकर सेवा: रजिस्ट्री दस्तावेज अब डिजिलॉकर में सुरक्षित रखे जा सकेंगे।

  • ऑटो डीड जनरेशन: पेपरलेस रजिस्ट्री की सुविधा के तहत दस्तावेज अपने आप जनरेट होंगे।

  • डिजीडॉक्यूमेंट सेवा: शपथ पत्र और अनुबंध जैसे दस्तावेज भी डिजिटल तरीके से बनाए जा सकेंगे।

  • घर बैठे रजिस्ट्री सेवा: अब होम विजिट के जरिए भी दस्तावेजों का पंजीयन संभव होगा।

  • स्वतः नामांतरण सुविधा: पंजीयन के बाद जमीन के रिकॉर्ड में स्वतः नाम दर्ज होगा, जिससे बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी।

Read Also  धमतरी में AI स्किलिंग पहल से युवाओं के लिए नए अवसर खुले

 

बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और जनता के हितों का ध्यान रखने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी बताया गया कि विभागीय ढांचे को मजबूत करने के लिए 85 नए पद सृजित किए गए हैं, जिससे दस्तावेजों की जांच और रजिस्ट्री की प्रक्रिया को तेज किया जा सके।

 

इन सुधारों के लागू होने से रजिस्ट्री से जुड़ी प्रक्रियाएं न केवल पारदर्शी बनेंगी बल्कि आम जनता को भी त्वरित और सरल सेवाएं मिल सकेंगी। सरकार का उद्देश्य है कि तकनीक के जरिए जनता का समय, श्रम और धन दोनों की बचत हो।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *