रायपुर, 03 मई 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर के सेक्टर-22 में मेसर्स रैक बैंक द्वारा स्थापित किए जा रहे एआई डाटा सेंटर पार्क का भूमिपूजन किया। यह परियोजना लगभग 1000 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार होगी और इससे 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इसे छत्तीसगढ़ की डिजिटल क्रांति की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
उन्होंने कहा कि यह डाटा सेंटर छत्तीसगढ़ को एआई, सेमीकंडक्टर और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाएगा। यह परियोजना देश के पहले और बड़े एआई डाटा हब के रूप में विकसित की जाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रजत जयंती वर्ष है और सरकार की कोशिश है कि इसी साल डाटा सेंटर का लोकार्पण भी हो। उन्होंने रैक बैंक प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “जय विज्ञान, जय अनुसंधान” के मंत्र को साकार कर रही हैं।
राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति के चलते अब निवेशकों को अधिक सुविधा मिल रही है। पांच महीने में राज्य को 4.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है। एक क्लिक पर सरकारी विभागों की मंजूरी मिलने से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से स्पीड ऑफ बिजनेस की दिशा में राज्य तेजी से बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा नवा रायपुर में स्टेट ऑफ आर्ट NIELIT संस्थान के लिए 10 एकड़ भूमि निशुल्क आबंटित की गई है, जिससे युवाओं को डिजिटल स्किल्स में प्रशिक्षित किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब कोयला और इस्पात से आगे बढ़कर ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। एनआईटी और आईटीआई जैसे संस्थानों में अब एआई आधारित पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By Reporter 5 /
September 10, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...