बंदोरा गांव में हेलीकॉप्टर उतारकर मुख्यमंत्री ने किया चौंकाने वाला दौरा
रायपुर, 5 मई 2025।सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिले के करिगांव गांव में अचानक पहुंचकर ग्रामीणों को चौंका दिया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर निर्धारित स्थल लिमगांव की बजाय सीधे बंदोरा गांव में उतरा, जिससे प्रशासनिक अमला भी हैरान रह गया। करिगांव पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पीपल पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।
ग्रामीण महिलाओं ने मुख्यमंत्री का हल्दी चावल से तिलक लगाकर और कमल का फूल भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री खाट पर बैठकर ग्रामीणों से पीएम आवास योजना, महतारी वंदन योजना, धान बोनस और आयुष्मान योजना जैसी सरकारी योजनाओं को लेकर संवाद करते रहे। इस दौरान उन्होंने समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “सुशासन का असली मतलब है सीधे जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनना और तत्काल समाधान देना।”
मुख्यमंत्री ने ग्रामवासी सोनाई बाई के घर पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने घर का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से दूसरी फसल अपनाने की अपील भी की, जिससे पानी और बिजली की खपत कम हो।
मुख्यमंत्री ने करिगांव के लिए की ये घोषणाएं:
- नया पंचायत भवन का निर्माण
-
सप्ताह में एक दिन पटवारी कार्यालय का संचालन
-
नोनी मईया देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण
-
अवैध कब्जों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई
इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, और मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद भी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...