Google Analytics Meta Pixel अपेक्स बैंक में 10 करोड़ का गबन, शाखा प्रबंधक समेत 6 पर केस - Ekhabri.com

अपेक्स बैंक में 10 करोड़ का गबन, शाखा प्रबंधक समेत 6 पर केस

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में राज्य सहकारी अपेक्स बैंक की बरमकेला शाखा में 9.91 करोड़ रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 18 सदस्यीय जांच दल की गहन पड़ताल के बाद शाखा प्रबंधक डी.आर. बाघमारे सहित 6 लोगों के खिलाफ बरमकेला थाने में 4 मई 2025 को एफआईआर दर्ज की गई। गबन में शामिल तीन बैंक कर्मियों को निलंबित और पांच आउटसोर्स कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। बैंक प्रबंधन ने गबन की राशि वसूली के लिए न्यायालय में धारा 64 के तहत वाद दायर किया है।

 

 

अपेक्स बैंक हर साल धान खरीदी केंद्रों को लोन के लिए राशि आवंटित करता है, जिसे समिति प्रबंधक और ऑपरेटर किसानों को नगद, खाद, और बीज के रूप में वितरित करते हैं। फसल बिक्री के बाद यह राशि समितियों द्वारा बैंक को लौटाई जाती है। जांच में पाया गया कि 1 अप्रैल 2024 से 6 नवंबर 2024 तक बरमकेला, बड़े नवापारा, बोंदा, दुलोपाली, लेंद्रा, लोधियां, लुकापारा, साल्हेओना, सरिया, तौसिर, देवगांव, गोबरसिंघा, कालाखुटा, कंठीपाला, करनपाली, कुम्हारी, और पचधारा समितियों के 887 किसानों के KCC बिग, KCC स्मॉल, और DMR कैश खातों को निरंक कर 9,91,20,877 रुपये का गबन किया गया। यह धांधली शाखा प्रबंधक, लेखा अधिकारी, लिपिक, और आउटसोर्स कर्मियों की मिलीभगत से हुई, जिन्होंने निजी बैंक ID/पासवर्ड का दुरुपयोग कर फर्जी वाउचर और बिना वाउचर के राशि को स्वयं, परिजनों, और अन्य खातों में हस्तांतरित किया।

 

 

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, नवा रायपुर के आदेश पर गठित जांच दल में रायगढ़ और सारंगढ़ जिले के 18 अधिकारी शामिल थे। रायगढ़ में आर.के. आयाम, जी.पी. गुप्ता, रश्मि लाल, राजश्री उपाध्याय, आर.के. मेहर, एस.के. कंवर, सुशीन सूर्यवंशी, के.आर. देवांगन, और सारंगढ़ में आर.पी. कुर्रे जैसे अधिकारियों ने जांच की। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट (7 नवंबर 2024) के आधार पर शाखा प्रबंधक डी.आर. बाघमारे, लेखा अधिकारी मीनाक्षी मांझी, और लिपिक आशीष पटेल को 8 नवंबर 2024 को निलंबित किया गया। आउटसोर्स कर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर लिकेश कुमार बैरागी, रमाकांत श्रीवास, डंडा गार्ड अरुण चंद्राकर, खीरदास महंत, और बालकृष्ण कर्ष को सेवा से बर्खास्त किया गया। विस्तृत जांच (24 मार्च 2025) में गबन की पुष्टि होने पर एफआईआर दर्ज की गई।

Read Also  सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 10 नक्सली ढेर

 

 

बरमकेला थाने में शाखा प्रबंधक अरविंद शुक्ला की शिकायत पर 4 मई 2025 को थ्प्त् दर्ज हुई। बैंक प्रबंधन ने गबन की राशि वसूलने के लिए सक्षम न्यायालय में धारा 64 के तहत वाद दायर किया है। अन्य ब्लॉकों (रायगढ़ के 6 और सारंगढ़ के 9) की जांच पूरी होने पर और कार्रवाई संभावित है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, लखनऊ में 4 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि...

आज का राशिफल

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *