रायपुर, 07 मई 2025:छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई मिसाल बनते ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण में प्रशासनिक अमला पूरी ताकत के साथ गांव-गांव पहुंचकर जनसमस्याओं का समाधान कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं फील्ड विजिट कर इस पहल की निगरानी कर रहे हैं और आम जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं।
अब तक प्रदेशभर से 40 लाख 95 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से अधिकांश का समाधान किया जा चुका है। इस अभियान में धमतरी जिला 99.38% आवेदन निपटारे के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है।
निपटारे में धमतरी अव्वल, रायपुर को मिले सबसे ज्यादा आवेदन
रायपुर को सर्वाधिक 3 लाख 764 आवेदन मिले हैं। बलौदाबाजार-भाटापारा दूसरे और धमतरी तीसरे स्थान पर रहा। आवेदन समाधान में महासमुंद, सक्ति, बालोद और रायगढ़ जैसे जिले भी शीर्ष 5 में हैं। वहीं बस्तर, कोरबा और सुकमा जैसे जिलों में समाधान की रफ्तार थोड़ी धीमी रही।
🔹 10 लाख से ज्यादा आवेदन पीएम आवास योजना से जुड़े
सबसे ज्यादा शिकायतें प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी रहीं, जिनमें से 94.70% का समाधान हो चुका है। उज्ज्वला योजना और राशन कार्ड के संबंध में भी बड़ी संख्या में आवेदन आए और उनका निराकरण किया गया।
🔹विभागीय प्रदर्शन: महिला और बाल विकास विभाग सबसे आगे
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को सर्वाधिक 25.77 लाख आवेदन मिले। महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग और खाद्य विभाग ने बेहतर निराकरण कर प्रशंसा बटोरी है।
🔹 सीधे जनता से संवाद ही सुशासन तिहार की आत्मा
मुख्यमंत्री का गांवों में पहुंचना, समाधान शिविरों में भाग लेना और समस्याओं को मौके पर हल कराना सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही का प्रतीक है। यह अभियान जनविश्वास, समाधान और सेवा की मजबूत परंपरा को जन्म दे रहा है।
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...