Google Analytics Meta Pixel CM ने उठाया बड़ा कदम, लापरवाह अफसरों पर गिरी कड़ी कार्रवाई - Ekhabri.com

CM ने उठाया बड़ा कदम, लापरवाह अफसरों पर गिरी कड़ी कार्रवाई

रायपुर, 19 मई 2025।सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो अहम फैसले लिए हैं।

 

मुंगेली जिले के जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. मिश्रा को मनियारी व पथरिया जलाशय परियोजनाओं में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। वहीं, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार शास्त्री को बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन के चलते पद से हटाने के निर्देश दिए गए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिथिलता और गैर-जवाबदेही का दौर अब खत्म हो गया है। उन्होंने मुंगेली कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिलों की योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए यह संदेश स्पष्ट कर दिया।

 

 

 

 

मुख्य निर्देशों की मुख्य बातें:

 

🔸 ग्रामीण इलाकों का दौरा अनिवार्य– अधिकारियों से कहा गया कि वे फील्ड विजिट बढ़ाएं, ताकि जमीनी सच्चाई सामने आ सके।

🔸 भीषण गर्मी में पेयजल की व्यवस्था प्राथमिकता – सभी जगह पर्याप्त पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश।

🔸 अटल डिजिटल सेवा केंद्र का दायरा बढ़ेगा – अगले साल तक हर ग्राम पंचायत में केंद्र।

🔸 लंबित मजदूरी का भुगतान घर जाकर करें– मरवाही में मजदूरी भुगतान में देरी पर नाराजगी।

🔸 आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर फटकार – बिलासपुर जिले में 5 लाख कार्ड अब तक नहीं बने।

🔸 प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाने के निर्देश – बरसात से पहले अधूरे मकान पूरे करें।

🔸 तालाबों में जल भराव सुनिश्चित करें– अतिक्रमण हटाकर जल आगमन मार्ग बहाल करें।

Read Also  Petrol Diesel Price: ग्राहक के चेहरे पर छाई खुशी! भरभरा के गिर गया पेट्रोल-डीजल का Rate

🔸 फसल चक्र परिवर्तन को बढ़ावा मिलेगा – किसानों की सहमति से बदलाव की तैयारी।

🔸 अचानकमार टाइगर रिजर्व में विस्थापन पर कार्यवाई – पर्यटन विकास की योजना भी बनी।

🔸 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर विशेष योजना– सिम्स अस्पताल पीपीपी मोड पर चलाने की संभावना।

 

 

 

 

 

बैठक में ये प्रमुख नेता और अधिकारी रहे मौजूद:

 

  • केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव

  • विधायक धरमलाल कौशिक, पुन्नूलाल मोहले

  • जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे

  • मुख्य सचिव अमिताभ जैन

  • मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह

  • सचिव पी. दयानंद

  • तीनों जिलों के कलेक्टर, एसपी, डीएफओ व अन्य अधिकारी

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *