देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 157 लोगों की मौत हुई है। ये अब तक का रिकॉर्ड है। इससे पहले शनिवार को 4987 नए केस सामने आए थे। मौत का कुल आंकड़ा भी 3 हजार को पार कर गया है। भारत में अब कुल मरीजों की संख्या 96169 पर पहुंच गई है। जबकि इस खतरनाक वायरस से अब तक 3029 लोगों की मौत हो गई है। बता दें, लॉकडाउन के चौथे चरण को कई रियायतों के साथ मई तक के लिए लागू कर दिया गया है। जारी गाइडलाइन के मुताबिक राज्यों को रियायतों के बारे में निर्णय का अधिकार दिया गया है।
देश में बढ़ रहे कोरोना के बीच महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। रविवार को राज्य में 2,347 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 600 नए मरीज स्वस्थ अथवा डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं, अब तक 1,198 लोगों की मौत हो चुकी है। चौबीस घंटे में 63 और लोगों ने अपनी जान गंवाई है। गुजरात में भी कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य में 391 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,380 हो गई है। राज्य में अब तक कोरोना से 659 लोगों की मौत हो चुकी है।
पिछले 24 घंटों में इस खतरनाक वायरस से महाराष्ट्र में 63 लोगों की मौत हुई है. इनमें से तो 38 मौतें सिर्फ मुंबई में हुई। रविवार को गुजरात में 34 लोगों की मौत हुई, जिसमें से 31 लोगों की जान अमहदाबाद में गई. पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 19 लोगों की मौत हुई है. बाकी राज्यों में भी मौत के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 422 नए मामले सामने आए हैं। जबकि तमिलनाडु में कोरोना के 639 नए मरीज मिले हैं. यहां अब मरीजों की कुल संख्या 11 हजार को पार कर गई है। चेन्नई में 482 नए मामले सामने आए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...