कोरोना संकट के बीच ओडिशा में एक और आफत के रूप में एम्फन तूफान दस्तक देने को तैयार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि बंगाल की दक्षिण खाड़ी के मध्य भागों में बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान एम्फन अगले कुछ घंटों में तेजी लाने वाला है।
दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में अक्षांश 12.5 ° N और देशांतर 86.4 ° E के पास, पारादीप (ओडिशा) के दक्षिण में लगभग 870 किमी का बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान आने वाला है। आईएमडी ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा कि अगले कुछ घंटों में एक अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान आएगा। ये 20 मई की दोपहर/वीएससीएस के रूप में दीघा (डब्ल्यूबी) और हटिया द्वीप के बीच पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश कोस्ट को पार करेगा।
ओडिशा के विशेष राहत संस्थान द्वारा क्योंझर जिले के झुमपुरा, क्योंझर, पटना, सहारपाड़ा और चंपुआ ब्लॉक के लिए एक खतरनाक आंधी और बिजली का अलर्ट जारी किया गया है। मयूरभंज जिले के सुकरौली, रारुआन और करजिया ब्लॉक में भी अलर्ट जारी किया गया है।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बन रहा है जिसके तूफान का रूप लेने की प्रबल संभावना है। ओडिशा के राहत आयुक्त पी के जेना ने बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव असित त्रिपाठी के साथ तूफान की स्थिति और राज्य पर पड़ने वाले उसके प्रभाव की समीक्षा की है। भारत मौसम विभाग द्वारा प्राप्त प्राथमिक सूचना के अनुसार, संभावित कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में घूमते हुए अपने पथ पर लौटेगा और बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ेगा।
चक्रवात ‘एम्फन’ के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अपनी 10 टीमों को ओडिशा और अपनी सात टीमों को पश्चिम बंगाल भेजा है।
पश्चिम बंगाल में एनडीआरएफ की टीमें दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, हावड़ा और हुगली में और ओडिशा के पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, बालासोर, जाजपुर, भद्रक और मयूरभंज में तैनात हैं। तूफान के मद्देनजर एनडीआरएफ स्थिति की निगरानी कर रहा है और राज्यों और उनकी आपदा प्रबंधन टीमों और आईएमडी के साथ काम कर रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...