Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। आपके सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी। लेकिन आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपका मन धार्मिक कामों में खूब लगेगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। माता जी की कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है।

 

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने धन को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप यदि माताजी से किसी बात को लेकर नाराज चल रही है, तो आपको उन्हें मनाना होगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में बेवजह न बोलें। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर संशय चल रहा है, तो उसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें।

 

मिथुन राशि : आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको बेहतर अवसर मिलेंगे और आपके दिमाग में काम को लेकर नए-नए विचार आएंगे। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आपको साथी की कोई बात बुरी लग सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको मिल सकती है। जीवनसाथी आपका काम में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे और उनकी सलाह भी आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप अपने व्यवसाय में यदि कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा समझदारी दिखाते हुए करें। अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कुछ कामों को लेकर जल्दबाजी दिखा सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके अंदर  एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे और आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकती हैं। आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की यदि सोच रहे थे, तो उसके लिए आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, जिससे आप दोबारा बिल्कुल ना दोहराएं।
 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी प्रॉपर्टी का सौदा करते समय थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान को आप किसी नए कोर्स को कराने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चले और आपको अपनी वाणी पर संयम रख कर चलना होगा, क्योंकि यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो आपको उसमें थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देंगे।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य पर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आपको किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कोई बड़ा मौका हाथ लग सकता है। उनकी किसी बड़े नेता से मुलाकात भी हो सकती हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपके पिताजी की कोई आंखों से संबंधित समस्या बढे़गी, जिसको लेकर आप लापरवाही न बरतें।

Read Also  आज का राशिफल

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने बॉस से रिश्ते को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी और किसी दूसरी नौकरी का आपको ऑफर आ सकता है। आप अपने घर के कामों के साथ-साथ रख रखाव पर पूरा ध्यान देंगे। आप खर्चों को करने के चक्कर में पढ़ सकते हैं, जिससे बाद में आपको समस्याएं बढ़ेगी। आपका कोई काम यदि पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आपको कोई मदद मिल सकती है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी के साथ पार्टनरशिप करने से बचना होगा। आप अपनी संतान की मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करेंगे। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने घर के कामों के साथ-साथ बाहर के कामों को भी समय से निपटाने का प्रयास करें।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझ कर करें। कार्य क्षेत्र में आपके कामों में कोई गलती निकालने से आपके बॉस से आपको डांट खानी पड़ सकती है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। नौकरी के किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य भी व्यस्त रहेंगे। आपको किसी कानूनी मामले को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाम ऐश्वर्या की आवश्यकता होगी, तभी वह निपटता दिख रहा है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ने से आपको खुशी होगी। आपका यदि कोई सरकारी काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *