Google Analytics Meta Pixel राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर दिखी कांग्रेस की एकजुटता - Ekhabri.com

राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर दिखी कांग्रेस की एकजुटता

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार को भव्य श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यह कार्यक्रम राजनीतिक रूप से भी खास बन गया, जब कांग्रेस के दो दिग्गज नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक मंच पर नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंच से स्पष्ट रूप से कहा, “मैं और पायलट कब अलग थे? हम तो हमेशा साथ हैं और एक-दूसरे के प्रति हमारे दिलों में मोहब्बत है। मीडिया ही ऐसी बातें फैलाता रहता है।” इस बयान ने कांग्रेस के भीतर एकता और सामंजस्य का मजबूत संदेश दिया।

 

 

राजनीतिक दृष्टिकोण से यह सभा कांग्रेस के भीतर लंबे समय से चली आ रही गहलोत-पायलट खेमेबाजी की अटकलों को विराम देने वाली रही। दोनों नेताओं की साथ उपस्थिति और सौहार्दपूर्ण बातचीत ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि पार्टी अब एकजुट होकर आगे बढ़ने को तैयार है। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कई वरिष्ठ नेता, विधायक और सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

 

सचिन पायलट ने कहा, “अगर कभी हमारे बीच मतभेद रहे भी हैं, तो हमने बैठकर उन्हें सुलझाया है। 2023 के चुनावों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अब समय है भाजपा को चुनौती देने का। इसके लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा। जो हुआ, सो हुआ, अब साथ मिलकर आगे बढ़ने का वक्त है।” Rajasthan News: भीड़ से घिरे रहे पायलट, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत* जब सचिन पायलट सभा स्थल पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम ने उन्हें घेर लिया। काफी देर बाद वे मंच तक पहुंच पाए। सभा में जोश और भावनात्मक माहौल देखने को मिला।

Read Also  मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, तीन दिन में बढ़ेगी ठंड

 

 

कार्यक्रम में अशोक गहलोत, गोविंद डोटासरा, टीकाराम जूली, मनोज मेघवाल, विनोद गोठवाल, रूबी किन्नर, मंगीलाल मीणा, शिखा बराला समेत दर्जनों विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, वर्तमान सांसद कुलदीप इंदोरा और सांसद पद के प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजल ने भी श्रद्धांजलि दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *