अम्बिकापुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव ने अम्बिकापुर के गंगापुर में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि बालिकाओ के छात्रावास की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए जो ब्लॉक पूरी तरह तैयार हो गया है उसमें पानी,बिजली एवं सीवरेज की व्यवस्था अगले 7 दिन में उपलब्ध कराएं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि छात्रावास के पास वाहन पार्किंग की भी व्यवस्था हो। यह सब पहले से ही ले-आउट में आना चाहिए था। अभी आवश्यकतानुसार चिन्हांकित स्थानों पर निर्माण कार्य व्यस्थित कराएं। उन्होंने पानी की व्यवस्था के लिए नगर निगम के अधिकारियो को अमृत मिशन के तहत सम्पवेल तक पहुंचाने तथा सम्पवेल से आगे पाईप लाईन के लिए पीएचई एवं नगर निगम योजना बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज परिसर के। भवनों के निर्माण के लिए प्राथमिकता तय करें। तीन- चार ब्लाक को एक साथ पूरा करने समय निर्धारित करें। इसी प्रकार सड़क निर्माण का काम भी साथ साथ जारी रहे। अभी मजदूरो की संख्या करीब 850 है इसे बढ़ाकर काम मे प्रगति लाएं। सड़क से पानी ड्रेनेज में आसानी से बह जाए इसके लिए एक तरफ स्लोप रखें।
हुआ प्रदेश के पहले स्किल लैब का उद्घाटन

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मेडिकल कालेज में निर्मित प्रदेश के पहले स्किल लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने लैब में विद्यर्थियों के कौशल बढ़ाने हेतु उपलब्ध विभिन्न विभागों के प्रयोगिक उपकरण सहित संसाधनों का अवलोकन किया। लैब में निश्चेतना, मेडिसीन, त्वचा, कान, नाक गला, हड्डी, गर्भाशय आदि की जानकारी विद्यार्थियों को मिलेगी। विशेषज्ञ चिकित्सकां ने बताया कि का प्रदेश के मेडिकल कालेजों में यह पहला लैब है। इसमें प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रयोगिक तौर पर दक्षता हासिल करने की जानकारी मिलेगी।
इंडक्शन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चिकित्सक व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य देकर उसकी जीवन अवधि को बढ़ाने के साथ ही कई शारीरिक एवं मानसिक पीढ़ाओ से राहत देते हैं। उन्होंने कहा कि आप लोग कड़ी प्रतियोगिता को पार कर यहां पहुंचे है और आगे अपने कौशल के प्रयोग से मानवजाति की सेवा कर एक स्वस्थ समाज बनाएंगे।
इस वर्ष मेडिकल कालेज अम्बिकापुर में एमबीबीएस के पहले वर्ष के लिए 99 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इस दौरान मेयर डॉ अजय तिर्की, मेडिकल कालेज के डीन डॉ आर. मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ लखन सिंह, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...