रायपुर, 15 जुलाई 2025:छत्तीसगढ़ सरकार ने रेत खनन नीति को अधिक पारदर्शी, वैज्ञानिक और जनहितैषी बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। नीति का उद्देश्य अवैध खनन पर सख्ती के साथ निर्माण कार्यों को सुगम बनाना और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना है।
🔹 खनन नीति में बड़ा सुधार
पूर्व सरकार के दौरान रेत खदानों की संख्या 300 से घटकर 100-150 रह गई थी, जिससे अवैध खनन को बढ़ावा मिला। अब सरकार ने पारदर्शी खनिज नीति के तहत वैध खदानों की संख्या बढ़ाकर 119 कर दी है। 94 खदानें मंजूरी के अंतिम चरण में हैं और आगामी 1.5 वर्षों में 300 नई खदानें स्वीकृत की जाएंगी।
🔹 तीन नई पर्यावरण समितियों का गठन
राज्य में पर्यावरणीय मंजूरी प्रक्रिया को तेज करने के लिए तीन राज्य स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण समितियों का गठन किया गया है, जिससे लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटारा हो रहा है।
🔹 IIT रुड़की की रिपोर्ट से नीति को समर्थन
IIT रुड़की की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि नियंत्रित और वैज्ञानिक तरीके से किया गया रेत खनन नदियों पर नकारात्मक प्रभाव नहीं डालता। यह रिपोर्ट छत्तीसगढ़ की खनिज नीति को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बल देती है।
🔹 अवैध खनन पर सरकार की सख्त कार्रवाई
वर्ष 2024-25 से अब तक 6,331 अवैध रेत खनन मामलों में ₹18.02 करोड़ की वसूली की गई है। 184 मशीनें जब्त, 56 एफआईआर दर्ज और 57 न्यायालयीन परिवाद प्रस्तुत किए गए हैं। राज्य और जिला स्तरीय टास्क फोर्स लगातार निगरानी कर रही है।
🔹 विवादों पर त्वरित कार्रवाई
राजनांदगांव और बलरामपुर जैसे जिलों में विवादों पर तत्काल कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। शासन का स्पष्ट निर्देश है कि अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
🔹 प्रधानमंत्री आवास योजना में रॉयल्टी राहत
15 मार्च 2024 को हुए निर्णय अनुसार पीएम आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को रेत रॉयल्टी से छूट दी गई है, जिससे गरीबों को सीधा लाभ मिला है।
🔹 भविष्य की नीति का फोकस
सरकार की नीति खनिज संसाधनों के दोहन को पारदर्शिता, जनहित और पर्यावरणीय संतुलन पर केंद्रित करना है। यह नीति राज्य के विकास और पर्यावरण संरक्षण को समान रूप से सशक्त करेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...