छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), रायपुर ने 17 जुलाई के लिए सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर और बस्तर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है, जिससे बाढ़ और जलभराव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।
बता दें कि पिछले 24 घंटों में सरगुजा संभाग के सूरजपुर, बलरामपुर और बलौदाबाजार जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। सूरजपुर के लाटोरी में 80.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो इस अवधि में सर्वाधिक है। बलरामपुर में रामानुजगंज-सनावल मार्ग पर नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से आवागमन बाधित हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, झारखंड के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र अब कमजोर हो रहा है, लेकिन इसका प्रभाव उत्तर छत्तीसगढ़ में अभी भी बना हुआ है।
मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि मानसूनी हवाएं अब दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रही हैं। बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर और बस्तर जिलों में 17 जुलाई से भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण नमी का आगमन बढ़ा है, जिससे बस्तर संभाग में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...