कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा कोरबा-चांपा मार्ग पर हुआ, जिसमें एक अधिवक्ता की मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा बांकी मोंगरा थाना इलाके में हुआ। यहां राखड़ से भरे वाहन ने एक शख्स को इतनी बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में उसका सिर धड़ से अलग हो गया।कोरबा-चांपा मार्ग पर ग्राम उरगा से करीब 200 मीटर आगे हुए एक सड़क हादसे में अधिवक्ता नरेंद्र जायसवाल की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वे सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर के ऊपर से वाहन का पहिया गुजर गया। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता नरेंद्र जायसवाल (57) उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम अंजोरीपाली भैसमा के निवासी थे। वह हर दिन अंजोरीपाली से जिला न्यायालय कोरबा आना-जाना किया करते थे। शनिवार को भी न्यायालय में कामकाज निपटा कर रात 10 बजे घर लौट रहे थे कि रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।बताया जा रहा है कि मृतक अधिवक्ता बाइक पर सवार थे और तेज रफ्तार भारी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जहां उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। राहगीरों ने इसकी सूचना 112 और उरगा थाना पुलिस को दी। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मर्द कायम कर जांच की जा रही है वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है।
राखड़ वाहन ने बाइक सवार को कुचला
वहीं, दूसरा हादसा बांकी मोंगरा थाना इलाके में हुआ। जहां शनिवार रात को एक जहां राखड़ से भरे वाहन ने एक शख्स को इतनी बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा बांकी मोंगरा के दो नंबर दफाई राखड़ डेम के पास हुआ। ग्राम रोहिना से पहले एक अज्ञात राखड़ वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि राखड़ से भरी वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और उसने बाइक सवार को सामने से टक्कर मारी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...