रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर कुरूद नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा प्रदान कर दिया है। जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार कुरूद की कुल जनसंख्या 13,783 है।
सरकारी अधिसूचना के बाद अब कुरूद की सीमाओं को नगर पालिका क्षेत्र के रूप में मान्यता मिलेगी। इस फैसले से क्षेत्र में शहरी विकास की रफ्तार तेज होगी और नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।
स्थानीय लोगों का मानना है कि नगर पालिका का दर्जा मिलने से सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण और अन्य नगरीय सुविधाओं में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
कुरूद के नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम बताया है।











