Google Analytics Meta Pixel सूरजपुर को 211 करोड़ की सौगात, विकास कार्यों का लोकार्पण - Ekhabri.com

सूरजपुर को 211 करोड़ की सौगात, विकास कार्यों का लोकार्पण

रायपुर, 20 अगस्त 2025।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को 211 करोड़ 33 लाख रुपये की सौगात दी। तिलसिवां में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम में उन्होंने वर्चुअल माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसी अवसर पर सूरजपुर के नए बस स्टैंड स्थित अटल परिसर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। साथ ही किसान मेला सह जैविक मेला का शुभारंभ किया गया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है। बीते वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कृषि के क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से एकजुट होकर प्रगति की नई राह बनाने का आह्वान किया।

 

उन्होंने बताया कि मोदी की गारंटी के तहत 20 महीनों में कई योजनाएँ लागू की गईं। इनमें धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल, 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये सहायता, तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका वितरण, किसानों को बोनस, भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक मदद, रामलला दर्शन योजना, तीर्थ यात्रा योजनाएँ और अटल डिजिटल सेवा केंद्र की शुरुआत शामिल हैं।

 

नक्सलवाद उन्मूलन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में बस्तर से 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य है। हाल ही में कुख्यात नक्सली बसवराजू का सफाया भी किया गया।

 

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी वर्चुअल संबोधन किया और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे प्रकल्पों से ग्रामीण इलाकों में विकास की गति बढ़ी है।

Read Also  अबूझमाड़ इलाके में दिख रहा बस्तर ओलंपिक का उत्साह

 

लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्य:

 

78 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए 37 कार्यों का लोकार्पण।

132 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से 55 कार्यों का भूमिपूजन।

इन कार्यों में सड़क, पुल, जल संसाधन, पुलिस और आदिवासी विकास विभाग की योजनाएँ शामिल।

 

किसान मेला और लाभ वितरण:

इस अवसर पर आयोजित किसान मेला में कृषि यंत्र, जैविक खाद, बीज और आधुनिक तकनीकों की प्रदर्शनी लगाई गई। किसानों को फसल विविधीकरण और प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों ने हितग्राहियों को आइस बॉक्स, नाव-जाल, ट्राईसाइकिल, स्वास्थ्य कार्ड, आवास की चाबियाँ, महिला समूहों को ऋण चेक, बकरी पालन ऋण और कृषि उपकरण वितरित किए।

 

समारोह में मंत्री, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *