सियोल, 27 अगस्त 2025।छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान सियोल में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर एसोसिएशन (ATCA) के चेयरमैन ली जे जेंग और वरिष्ठ अधिकारियों से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस बैठक में आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा और टेक्सटाइल जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश व सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
ATCA, 60 से अधिक प्रमुख कंपनियों का औद्योगिक नेटवर्क है, जिसने छत्तीसगढ़ की कंपनियों के साथ बी2बी साझेदारी में रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया कि वे भारत दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ आएं और निवेश के अवसरों का प्रत्यक्ष अवलोकन करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय संस्थानों (आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, एम्स) की मौजूदगी, प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के कारण वैश्विक निवेश का हब बनने की ओर अग्रसर है। यहाँ उपलब्ध प्राकृतिक संसाधन, कुशल मानव संसाधन और उद्योग-अनुकूल नीतियाँ विदेशी निवेशकों को बड़े अवसर प्रदान करती हैं।
सियोल में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़, कोरिया के लिए “असीम संभावनाओं की धरती” है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी इस्पात उत्पादक राज्य है और कोरिया भारत के शीर्ष इस्पात आयातकों में शामिल है। इस साझेदारी से नए औद्योगिक अवसर पैदा होंगे।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में लिथियम सहित कई खनिज संसाधन उपलब्ध हैं, जो ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) क्रांति और नई पीढ़ी के उद्योगों को गति देंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ वैश्विक ऊर्जा संक्रमण का एक प्रमुख केंद्र बन सकता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ICCK को नॉलेज पार्टनर के रूप में शामिल करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक नीति 2024–30 के तहत तकनीक, स्किलिंग और वैश्विक सहयोग को नई दिशा दी जाएगी।
सरकार ने निवेशकों को सिंगल विंडो क्लियरेंस, भूमि आवंटन और आवश्यक अनुमतियों की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि कोरियाई कंपनियों की भागीदारी से छत्तीसगढ़ का औद्योगिक परिदृश्य नई ऊँचाई पर पहुंचेगा और भारत–कोरिया सहयोग मजबूत होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...