Google Analytics Meta Pixel बस्तर को मिला हाई-टेक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, अब मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा रायपुर-बिलासपुर - Ekhabri.com

बस्तर को मिला हाई-टेक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, अब मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा रायपुर-बिलासपुर

रायपुर, 03 सितंबर 2025।छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में आज एक ऐतिहासिक पहल की गई। जगदलपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ 240 बिस्तरों का अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल अब बस्तर और आसपास के जिलों के मरीजों के लिए वरदान साबित होगा। इस अस्पताल के शुरू होने से अब मरीजों को इलाज के लिए रायपुर या बिलासपुर नहीं जाना पड़ेगा।

 

मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल, तेलंगाना के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह अनुबंध प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के तहत किया गया।

 

इस अवसर पर वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, एनएमडीसी के अधिकारी, तथा कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल हैदराबाद के अध्यक्ष डॉ. गुरुनाथ रेड्डी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि आदिवासी अंचलों सहित हर नागरिक को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा। अब घायल जवानों को एयर एंबुलेंस से रायपुर भेजने की आवश्यकता नहीं होगी।

 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि पहले सुपर स्पेशियलिटी सेवाएँ सिर्फ रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध थीं। अब बस्तर के लोग अपने ही क्षेत्र में बेहतर इलाज पा सकेंगे।

 

स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने जानकारी दी कि अस्पताल के निर्माण में 200 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसमें 120 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और 80 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने वहन किए। एनएमडीसी ने भी इस परियोजना में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Read Also  बिलासा एयरपोर्ट को नाइट लैंडिंग फैसलिटी और 4सी एयरपोर्ट का इंतजार

 

अस्पताल की विशेषताएँ:

 

  • 10 मंजिला आधुनिक भवन

  • 240 बिस्तरों की क्षमता

  • हृदय रोग, किडनी रोग, मस्तिष्क रोग, यूरोलॉजी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग

  • ओपीडी, आईसीयू और आपातकालीन सेवाओं की सुविधा

  • सरकारी दर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उपचार

 

इस अस्पताल के शुरू होने से न केवल बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देशभर के मरीजों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। यह पहल राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *