Google Analytics Meta Pixel घर में घुसकर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के चचेरे भाई-भाभी को मारी गोली - Ekhabri.com

घर में घुसकर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के चचेरे भाई-भाभी को मारी गोली

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के चचेरे भाई और भाभी की बदमाशों ने उत्‍तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद घर में लूटपाट भी की गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कमल नाथ के चचेरे भाई की मौत का कारण दम घुटना और भाभी की मौत का कारण गोली लगना बताया गया है।

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मुताबिक घटनास्थल हाई प्रोफाइल मामले को देखते हुए घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। जांच के दौरान पुलिस को कुछ साक्ष्य भी मिले हैं,  जिसके आधार पर शक की सुई किसी जानकार की तरफ घूम रही है। दंपती के एक व्यक्ति पर 15 लाख रुपये व कई अन्य पर लाखों रुपये ब्याज पर उधार थे। देर शाम दोनों शवों का ग्रेटर नोएडा के सफीपुर स्थल शवदाह स्थल पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

नरेंद्र नाथ पत्नी सुमन नाथ के साथ अल्फा सेक्टर के आई-24 में रहते थे। उनके पुत्र रोहित पत्नी निधि के साथ ग्रेटर नोएडा के ही एडब्ल्यूएचओ सोसायटी में रहते हैं। रोहित गेस्ट हाउस चलाते हैं,  जबकि निधि निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। नरेंद्र नाथ की बेटी सपरिवार दिल्ली में रहती हैं।
नरेंद्र नाथ,  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के चचेरे भाई थे। नरेंद्र पहले फैक्ट्री व दुकान का संचालन करते थे,  जबकि सुमन पिछले 20 वर्षों से भारती योग संस्था से जुड़ी थीं और लोगों को योग सिखाती थीं। वह एक संस्था की संरक्षक भी थीं। गुरुवार रात नरेंद्र ने अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के बेसमेंट में शराब पी थी। इसकी जानकारी पत्नी सुमन ने फोन से बेटी को दी थी।

Read Also  आतिशी ने केजरीवाल के लिए CM की कुर्सी खाली छोड़ी

सुबह उनके दामाद जतिन घर पहुंचे, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस व अन्य स्वजन को सूचना दी। बदमाशों ने हत्या के बाद नरेंद्र नाथ के शव को बेसमेंट में कपड़ों के गट्ठर के नीचे छिपा दिया था। साथ ही टेप से हाथ-पैर व मुंह बांध दिया था। सुमन का शव ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में पड़ा था। उनका गला दबाया गया था। साथ ही सीने के पास गोली लगने के निशान भी मिले हैं। बदमाशों ने घर के एक-एक सामान की तसल्ली से तलाशी ली।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश सिह का कहना है कि घर में किसी के जबरन घुसने के निशान नहीं मिले हैं। पता चला है कि दंपती ब्याज पर पैसे देता था। ऐसे में आशंका है कि किसी परिचित ने ही घटना को अंजाम दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नरेंद्र नाथ की मौत दम घुटने से, जबकि सुमन की मौत गोली लगने से बताया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...