रायगढ़। खरसिया तहसील समीपस्थ ठुसेकेला गांव के राजीव नगर मोहल्ले में पति , पति, बेटा और बेटी की लाश मिली है। बुधराम उरांव, उनकी पत्नी सहोदरा उरांव, 12 वर्षीय बेटा अरविंद उरांव और 3 वर्षीय बेटी शिवांगी – यह चारों बीते दो दिनों से लापता थे। रायगढ़ मुख्यालय से फारेंसिक विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पहुंची और जब छानबीन की तो शव घर से कुछ दूर खाद के गड्ढे में दफन मिले। वहीं, बुधराम की बड़ी बेटी शिवानी उरांव (15 वर्ष) घर से बाहर पढ़ाई करती है और फिलहाल गांव में मौजूद है और सुरक्षित है।










