Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। परिवार में किसी सदस्य से आपकी कहासुनी होने की संभावना है। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे और घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। परिवार के सभी एकजुट नजर आएंगे।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए शौक और मौज की चीजों की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको अपने वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपका कोई मित्र आपके लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कहीं लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम के लिए सम्मानित किया जाएगा, जिससे आपको खुशी होगी।

 

मिथुन राशि : आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। बुद्धि और विवेक से आप अपने विरोधियों को आसानी से मात देने के कामयाब रहेंगे। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने किसी परिजन से काम को लेकर कोई सलाह मशवरा करेंगे। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।

 

कर्क राशि : आज आपकी सेहत बिगड़ सकती हैं, इसलिए आप बाहर के खाने से परहेज रखें और अपने पेट का खास ख्याल रखें। आप बिजनेस में आधुनिक चीजों को शामिल करेंगे, जिससे आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार के लोग भी आपके कामों को पूरा साथ देंगे। आज आपका मन काफी खुश रहेगा। आप किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा।

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। मित्रों और परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी आय और व्यय में बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर परेशान रहेंगे। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

 

 

कन्या राशि : आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। दोस्तों से आपकी खूब पटेगी। आप किसी धार्मिक गतिविधि में भी शामिल हो सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा। आप अपने किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें। आप यदि किसी काम को लेकर भाई-बहनों को सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा।

 

तुला राशि : आज आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। आपके मन में कुछ नए विचार आएंगे, जिससे घर का माहौल भी अच्छा रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत रखें। आपका कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। आपको अपने किसी समस्या को छोटा नहीं समझना है। आपके कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। पढ़ाई-लिखाई को लेकर संतान को यदि कोई समस्या है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई नई समस्या आ सकती है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस में कोई काम आज अटकने की समस्या के कारण लटक सकता है। आप अपनी संतान को कहीं पढ़ने के लिए बाहर भेज सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यदि तनाव था, तो वह भी दूर हो सकता है। आप अपने अधूरे पड़े कामों को पूरा करके राहत की सांस लेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकते हैं। आप जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जाएंगे। यदि कोई अनबन चल रही है, तो उसे बातचीत से दूर करने की कोशिश करें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में अधिक गिरावट चल रही थी, तो उसमें भी सुधार आएगा।

मकर राशि : आज आपकी इनकम बेहतर रहेगी, क्योंकि आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। पार्टनरशिप में काम करने का मौका भी आपको मिलेगा। आप नौकरी में यदि बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलते होंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपनी संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। धर्म-कर्म की भावना आपके मन में रहेगी।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको बिजनेस में कुछ कठिनाईयां तो आएंगी, लेकिन फिर भी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान को आप पढ़ाई-लिखाई के लिए कहीं बाहर भेज सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में नए साथी से मुलाकात हो सकती हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पॉलिटिक्स में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा।

 

मीन राशि : आज आपके जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी, लेकिन रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों को मेहनत जारी रखनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा। आपको किसी अच्छे काम के लिए प्रोत्साहन भी मिल सकता है, लेकिन आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आज आप कोई जल्दबाजी में निर्णय न लें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *