Google Analytics Meta Pixel मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान - Ekhabri.com

मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान

रायपुर, 17 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के धार जिले से स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से वर्चुअली जुड़कर हिस्सा लिया।

 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा नारी शक्ति, युवा शक्ति, गरीब और किसान – इन चार स्तंभों पर आधारित है। उन्होंने माताओं-बहनों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देशभर में एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे, जिनमें टीबी, एनीमिया और कैंसर जैसी बीमारियों की मुफ्त जांच और दवाई उपलब्ध कराई जाएगी।

 

नारी शक्ति को बताया राष्ट्र की मजबूत नींव

 

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नारी शक्ति राष्ट्र का मुख्य आधार है और जब मां स्वस्थ होगी, तभी परिवार और समाज मजबूत होगा।

 

  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और पोषण अभियान से अब तक 4.5 करोड़ से अधिक महिलाओं को 19 हजार करोड़ रुपये की सहायता मिली है।

 

  • सिकल सेल एनीमिया मिशन के तहत 5 करोड़ से अधिक स्क्रीनिंग पूरी हुई और 1 करोड़ कार्ड जारी किए गए।

 

25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, यह “मोदी की गारंटी” है।

 

उन्होंने पीएम मित्र पार्क और पीएम विश्वकर्मा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इससे लाखों रोजगार सृजित होंगे। त्योहारों के अवसर पर उन्होंने स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा – यह मातृशक्ति के स्वास्थ्य संरक्षण का ऐतिहासिक कदम

Read Also  छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश से फसलों का भारी नुकसान

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान विकसित भारत के संकल्प की ठोस नींव साबित होगा। उन्होंने बताया कि शिविरों में महिलाओं की टीबी, एनीमिया और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की मुफ्त जांच और दवाई उपलब्ध कराई जाएगी।

 

उन्होंने पोषण अभियान और सिकल सेल मिशन जैसी योजनाओं को महिलाओं और आदिवासी समाज के लिए जीवन रक्षक बताया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों से देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।

 

रायपुर में पोषण कैलेंडर विमोचन और छात्राओं का सम्मान

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने:

  • पोषण माह कैलेंडर का विमोचन किया।
  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मेधावी छात्राओं का सम्मान किया।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टालों का अवलोकन किया।

 

मुख्यमंत्री ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे प्रदेश में जाकर माताओं और बहनों को पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देगा।

साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत चंदन का पौधा लगाया।

 

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थितियां

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरन्दर मिश्रा और विधायक सुनील सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

Twisha Sharma Case: भोपाल में आज होगा ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम, दिल्ली AIIMS की टीम करेगी जांच

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
Twisha Sharma case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम भोपाल AIIMS में किया जाएगा। इस हाई प्रोफाइल केस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, लखनऊ में 4 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *