Google Analytics Meta Pixel CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बड़ा LPG घोटाला, सुरक्षा के लिए सौंपे गए 6 टैंकरों से 1.5 करोड़ की गैस चोरी, मालिक-डायरेक्टर फरार - Ekhabri.com

CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बड़ा LPG घोटाला, सुरक्षा के लिए सौंपे गए 6 टैंकरों से 1.5 करोड़ की गैस चोरी, मालिक-डायरेक्टर फरार

Mahasamund LPG Scam: देश में रसोई गैस की कमी के बीच छत्तीसगढ़ के महासमुंद से कालाबाजारी का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां ‘ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स’ के मालिक पर करीब 1.5 करोड़ रुपये की गैस चोरी करने का आरोप लगा है. दरअसल, दिसंबर 2025 में पुलिस ने गैस से भरे 6 बड़े टैंकर जब्त किए थे, जिनमें 90 मीट्रिक टन LPG मौजूद थी. इन गाड़ियों के पास कोई कानूनी दस्तावेज नहीं थे, जिसके कारण पुलिस ने इन्हें पकड़कर थाने में खड़ा कर दिया है.

 

ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स कंपनी को सौंपी गई थी गाड़ियां

स्थानीय कलेक्टर के निर्देश पर सभी गाड़ियां ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स कंपनी को सौंप दी गई हैं. कंपनी के मालिक संतोष सिंह ठाकुर और डायरेक्टर सचिन ठाकुर पर गैस को घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों में भरकर बेचने का गंभीर आरोप लगाया गया है. इसके बाद जिला प्रशासन से एलपीजी गैस लीक होने की शिकायत दर्ज कराई है.

 

मालिक और डायरेक्टर फरार

यह पूरा मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है. जांच के दौरान चोरी पकड़े जाने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है. पुलिस ने कंपनी के एक स्टाफ सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कंपनी के मालिक और डायरेक्टर दोनों फिलहाल फरार हैं.

 

क्या है पूरा मामला?

दिसंबर 2025 में सिंघोड़ा पुलिस ने सुरक्षा कारणों से जब्त किए गए 6 गैस कैप्सूल ट्रकों को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए कलेक्टर से अनुमति मांगी. कलेक्टर के आदेश पर 30 मार्च 2026 को खाद्य विभाग की टीम ने इन ट्रकों को ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स के मालिक संतोष सिंह ठाकुर को सौंप दिया. इसके बाद संतोष अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर सभी गाड़ियों को थाने से रायपुर स्थित अपने प्लांट ले गया.

Read Also  12 गांवों के 250 बच्चों ने समर कैंप में दिखाई धमाकेदार प्रतिभा

 

मालिक ने गैस बेचने की साजिश रची

ट्रकों को सौंपते समय उनका वजन नहीं कराया गया, जिसका फायदा उठाकर मालिक संतोष ठाकुर और डायरेक्टर सचिन ठाकुर ने गैस चोरी की साजिश रची. सिंघोड़ा से अभनपुर के 200 किलोमीटर लंबे रास्ते में कई धर्मकांटे होने के बावजूद गाड़ियों का वजन नहीं किया गया. प्लांट के पास गाड़ियां खड़ी करने के कई दिनों बाद 6 और 8 अप्रैल को इनका वजन कराया गया, जिससे धोखाधड़ी का मौका मिला.

 

सबूत मिटाने की कोशिश

 

जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए ठाकुर पेट्रोकेमिकल के ऑफिस से महत्वपूर्ण दस्तावेज और रजिस्टर गायब कर दिए. इन रजिस्टरों में अवैध लेन-देन और बिना बिल वाली खरीद-बिक्री का पूरा रिकॉर्ड था, जिससे जुड़ी हुई एजेंसियों की पहचान हो सकती थी. जांच के दौरान भी आरोपियों ने तथ्यों से छेड़छाड़ की कोशिश की, जिसके कारण उनके खिलाफ सबूत नष्ट करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री का बहनों से संवाद, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज, दर्शकों को है फिल्म का इंतजार

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...

महतारी वंदन की 31वीं किस्त जारी, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं को 631 करोड़

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *