Google Analytics Meta Pixel बंगाल पुलिस 'जय श्रीराम" लिखा मास्क बांटने पर कर रही गिरफ्तार - Ekhabri.com

बंगाल पुलिस ‘जय श्रीराम” लिखा मास्क बांटने पर कर रही गिरफ्तार

बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले रोज नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं। बंगाल पुलिस की भूमिका भी संदिग्‍ध है। गत दिनों यहां नया विवाद खडा हो गया। यह विवाद ‘जय श्रीराम” के नारे को लेकर खड़ा हुआ है। बंगाल पुलिस ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 24 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इन पर आरोप है कि जय श्रीराम लिखे मास्क बांट रहे थे।

बंगाल पुलिस के इस कारनामे का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा नेता भी इस वीडियो को पोस्ट और शेयर कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि भगवा रंग के कपड़े पहने हुए कुछ लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं। कुछ लोग मास्क भी पहने हैं और मास्क बांटते दिख रहे हैं। पुलिस उन्हें पकड़कर गाड़ी में बैठा रही है।

बताया जाता है कि यह वीडियो हुगली जिले के चांपदानी इलाके का है। आरोप है कि इस कार्यक्रम में भाजपा और संघ के लोग मौजूद थे। उन्होंने जय श्रीराम लिखा मास्क लगा रखा था और जय श्रीराम के नारे भी लगा रहे थे। तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंचे और उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। भाजपा का आरोप है कि इसके बाद पुलिस पहुंच गई। भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं को जय श्रीराम का नारा और यह नारा लिखे हुए मास्क बांटने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।
इस पर भाजपा के कई नेताओं ने ट्वीट करके नाराजगी भी जाहिर की। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया कि क्या ममता जी के बंगाल में अब जय श्री राम बोलने पर गिरफ्तारी होगी? पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने वीडियो ट्वीट करके लिखा कि ममता जी की दमनकारी नीति के खिलाफ श्ोरदिल कार्यकर्ताओं का आंदोलन… राम नाम के मास्क बांटना भी अपराध है।
इससे पहले 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित ममता बनर्जी के भाषण के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में जय श्रीराम के नारे लगे थे,  जिसके बाद ममता भड़क गई थीं और मंच पर कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...