Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको परिवार में बड़े सदस्यों की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके गलत खान-पान के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए व्यवहार में बदलाव लाने के लिए रहेगा। आपके मनमाने व्यवहार से  लोग परेशान रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और आपके जूनियर भी आपका पूरा साथ देंगे और किसी काम को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी। नौकरी में आपके बॉस कामों की सराहना करेंगे। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी, लेकिन आप काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा धन देंगे।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। माता जी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने भाई व बहनों से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में कोई बदलाव न करें। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको टीम वर्क जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। आपको अपने कामों को धैर्य व संयम से निपटाने की आवश्यकता है।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे, जिन्हें आप बिजनेस में तुरंत आगे बढ़ाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। बिजनेस में भी आपका कोई नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आप संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें। अपने घर के निर्माण का भी आप कार्य शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी, लेकिन आपको किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि आप किसी पैतृक संपत्ति को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो उसे आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद से निपटाने की आवश्यकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। यदि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आप बदलाव करने की सोच सकते हैं, जिसके लिए आपको गुरुजनों से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों की कोई डील फाइनल हो सकती है। आपको वाहनों का प्रयोग भी थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में एक नया मोड़ आएगा, जिसमें उन्हें थोड़ा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। जीवन साथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। आप लेनदेन से संबंधित कामों पर पूरा ध्यान दें। आपकी कोई डील बनते बनते बिगड़ सकती हैं। आपकी कुछ विशेष व्यक्तियों से मुलाकात होगी।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले। नौकरी में यदि आप बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको  परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से काम करने का मौका मिलेगा। आपका कोई रुका हुआ काम समय से पूरा होगा, जो आपको खुशी देगा। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका धन यदि कहीं अटका हुआ था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ  रोमांटिक मूड में रहेंगे और उन्हें कहीं घुमाने फिराने  लेकर जा सकते हैं। आप अपने बिजनेस में कुछ योजनाओं को लेकर बातचीत करेंगे। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम आसानी से कर सकेंगे।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने घर पर बाहर दोनों के कामों में तालमेल बनाकर चले, नहीं तो परिवार में सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव बहुत ही सोच समझकर करें। कार्य क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं के पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपको किसी काम को लेकर जोखिम लेने से बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त होंगे।

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत बहुत ही देखभाल कर करने की आवश्यकता है। आप किसी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।  आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपकी सेहत में यदि गड़बड़ चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी पारिवारिक मामले को भी मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती हैं।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने घर पर बाहर दोनों के कामों में तालमेल बनाकर चले, नहीं तो परिवार में सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव बहुत ही सोच समझकर करें। कार्य क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं के पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपको किसी काम को लेकर जोखिम लेने से बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त होंगे।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *