अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती में संभावित देरी और डॉलर इंडेक्स में आई मजबूती के कारण वैश्विक बाजार में भूचाल आ गया है। न्यूयॉर्क से लेकर मुंबई तक गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में सुनामी जैसी गिरावट देखी गई। घरेलू वायदा बाजार (MCX) में मंगलवार को कारोबारी सत्र शुरू होते ही सोना-चांदी धड़ाम हो गए। आलम यह रहा कि करीब एक घंटे के भीतर ही सोने की कीमतों में 1,900 रुपये से ज्यादा की गिरावट आ गई, जबकि चांदी 4,000 रुपये से ज्यादा टूट गई। विदेशी बाजारों में भी सोना 66 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क गया।
बाजार जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी इकोनॉमी के बदलते हालात, टैरिफ को लेकर घटते तनाव और फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती में देरी के संकेतों से गोल्ड की सुरक्षित निवेश के तौर पर डिमांड घटी है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी की कीमतों में यह लगातार तीसरे दिन की बड़ी गिरावट है। तीन दिन पहले चांदी की कीमतें 1,62,470 रुपये पर थीं। तब से अब तक चांदी 11,220 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है। वहीं, अपने लाइफ टाइम हाई (1,70,415 रुपये) से चांदी अब तक 19,165 रुपये तक गिर चुकी है।
सोने की कीमत में भी यह लगातार तीसरे दिन की गिरावट है। इस दौरान अब तक सोने की कीमतें 5,751 रुपये प्रति दस ग्राम तक कम हो चुकी हैं। अपने लाइफ टाइम हाई से सोना 11,294 रुपये तक सस्ता हो चुका है। सोना (Gold Prices): देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:15 बजे सोने की कीमत 1,719 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,21,208 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रही थी। हालांकि, कारोबारी सत्र के दौरान सोना 1,927 रुपये तक टूटकर 1,21,000 रुपये के दिन के निचले स्तर पर आ गया था। एक दिन पहले सोना 1,22,927 रुपये पर बंद हुआ था।
चांदी (Silver Prices): एमसीएक्स पर चांदी की कीमतें भी धराशायी हो गईं। सुबह 10:20 बजे चांदी 3,618 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,694 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 4,062 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 1,51,250 रुपये के दिन के निचले स्तर पर आ गई थी। एक दिन पहले चांदी 1,55,312 रुपये पर बंद हुई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...