Google Analytics Meta Pixel किसान रोकेंगे रेल:केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन - Ekhabri.com

किसान रोकेंगे रेल:केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन

रायपुर। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में एक और प्रदर्शन की तैयारी है। किसान 18 फरवरी को रेल रोकने की तैयारी में हैं। यह आरंग रेलवे स्टेशन के पास किया जाएगा। दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में रेल रोकने का आह्वान किया है। छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ कोर कमेटी की रविवार को हुई बैठक में 18 फरवरी को रेल रोकने का फैसला हुआ। महासंघ संयोजक मंडल के डॉ. संकेत ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में और सभी फसलों में न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर लाखों किसान आंदोलनरत हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 फरवरी को देशभर में रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया है। इसी के तहत रायपुर में आरंग रेलवे स्टेशन के पास दोपहर 12 से 4 बजे तक रेल रोकने का निर्णय लिया गया है। रायपुर-विशाखापट्?टनम रेल खंड पर स्थित आरंग रेलवे स्टेशन पूर्व तटीय रेलवे के संबलपुर मंडल में आता है। इस रेल खंड पर सामान्य तौर पर करीब 20 रेलगाड़ियों का आना-जाना है। छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के नेताओं ने कहा कि भाजपा लगातार यह भ्रम फैला रही है कि केंद्र सरकार के कृषि कानून किसान हितैषी हैं। उनका कहना है कि इसका विरोध केवल हरियाणा और पंजाब के कुछ किसान संगठन कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि इस कॉपोर्रेट परस्त कानून के खिलाफ जरूर पंजाब और हरियाणा के किसानों ने आवाज उठाई थी, लेकिन अब यह देशव्यापी आंदोलन का स्वरूप ले लिया है। अब यह केवल किसानों का ही नहीं बल्कि आम जनता का आंदोलन बन चुका है। इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ के किसान शामिल है। वे केवल अपने राज्य तक ही सीमित न होकर देशव्यापी आंदोलन में शामिल है यह सिंघु बॉर्डर में छत्तीसगढ़ के टेंट से स्थापित हो गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

आज है रविवार, भगवान सूर्य को करें प्रसन्न फटाफट बनने लगेंगे आपके काम

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...