Google Analytics Meta Pixel सुपर ओवर में वाइड गेंद से बांग्लादेश को फाइनल का टिकट - Ekhabri.com

सुपर ओवर में वाइड गेंद से बांग्लादेश को फाइनल का टिकट

एशिया कप पुरुष राइजिंग स्टार्स में शुक्रवार को भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। बेहद रोमांचक रहे इस मुकाबले में बांग्लादेश ने सुपरओवर में भारत को हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम ने सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी की और पहली दो गेंदों पर ही लगातार जितेश शर्मा और आशुतोष शर्मा के विकेट खो दिए। नियम के मुताबिक 2 विकेट गिरते ही पारी समाप्त हो जाती है। ऐसे में बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ 1 रन की जरूरत थी। बांग्लादेश ने भी सुयश शर्मा की पहली गेंद पर अपनी पहली विकेट खो दी। लेकिन इसके बाद जरूरी 1 रन बनाकर बांग्लादेश ने फाइनल में जगह बना ली।

 

 

दोहा के वेस्ट एंड पार्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ए ने भारत ए को जीत के लिए 195 रन का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन बना सकी थी और मैच टाई हो गया था। आखिरी ओवर में भारतीय टीम को जीत के लिए 16 रन बनाने थे और आखिरी 2 गेंदों पर 4 रन बनाने थे। आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर आशुतोष शर्मा को रकीबुल हसन ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद नए बल्लेबाज हर्ष दुबे को आखिरी गेंद पर 4 रन बनाने थे, लेकिन तीन रन ही बन सके और मैच टाई हो गया।

 

 

 

भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या ने तूफानी शुरुआत दी थी और पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 53 रन जोड़े। वैभव ने मात्र 15 गेंद पर 4 छक्के और 2 चौके लगाते हुए 38 रन की पारी खेली। वैभव का विकेट गिरने के बाद रन गति में गिरावट आई। प्रियांश आर्या तीसरे विकेट के रूप में 23 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। प्रियांश का विकेट गिरने के समय टीम का स्कोर 9.3 ओवर में 98 रन था। कप्तान जितेश शर्मा ने 23 गेंद पर 33 रन बनाए। नेहाल वढेरा 29 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे। आशुतोष शर्मा ने 6 गेंद पर 13 रन बनाए।

Read Also  मोटरसाइकिल दुर्घटना में कटे दोनों पैर, मुख्यमंत्री योजना से मिला नया जीवन

 

 

इससे पहले, भारतीय टीम के कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 6 विकेट पर 194 रन बनाए।
बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज हबीबउर रहमान सोहन ने 46 गेंद पर 5 छक्के और 3 चौके लगाते हुए 65 रन की पारी खेली। इसके अलावा, एसएम मेहरुब ने 18 गेंद पर 6 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली। बांग्लादेश ने पारी की आखिरी 22 गेंदों पर 64 रन बनाए। भारत के लिए गुरजपनीत सिंह ने 2 विकेट लिए। हर्ष दुबे, सुयश शर्मा, रमनदीप सिंह और नमन धीर को 1-1 विकेट मिले।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *