रायपुर, 9 दिसंबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुँचे, जहाँ उन्होंने उपचाररत ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनकी सेहत के बारे में चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल भारतीय साहित्य की अनुपम धरोहर हैं। उनकी रचनात्मकता, संवेदनशील लेखन शैली और सरल भाषा में गहन अनुभूति की अभिव्यक्ति ने देश और प्रदेश को समृद्ध किया है।
मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर उनके मीडिया सलाहकार पंकज झा और छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा भी उपस्थित थे।










