रायपुर, 10 दिसंबर 2025।छत्तीसगढ़ में नवाचार और उद्यमिता को नई ऊर्जा देते हुए धमतरी जिले में पहली बार टेकस्टार्स के सहयोग से तीन दिवसीय टेकस्टार्स स्टार्टअप वीकेंड धमतरी 2025 का सफल आयोजन किया गया। 28 से 30 नवंबर तक चले इस आयोजन ने प्रदेश के गैर-महानगरीय क्षेत्रों में स्टार्टअप संस्कृति को नया आयाम दिया है।

इस कार्यक्रम में 100 से अधिक युवा प्रतिभागी, 50 संभावित स्टार्टअप टीम, 20 अनुभवी मेंटर्स और 10 से अधिक निवेशक शामिल हुए। 54 घंटे तक चली कार्यशाला में प्रतिभागियों को आइडिया डेवलपमेंट से लेकर बिजनेस मॉडलिंग, प्रोडक्ट निर्माण, मार्केट विश्लेषण, पिच डेक तैयार करने और स्केलिंग तकनीकों तक विशेषज्ञ प्रशिक्षण दिया गया।
मेंटर्स ने टेक्नोलॉजी, फूड प्रोसेसिंग, एग्री-इनोवेशन, हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स, पर्यटन, डिजिटलीकरण और एंटरटेनमेंट सहित कई क्षेत्रों में उभरते विचारों को दिशा दी। कई आइडिया निवेशकों की विशेष रुचि का केंद्र बने।
धमतरी को स्टार्टअप मैप पर लाने की प्रशासन की पहल
जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन धमतरी के नवाचार तंत्र के लिए मील का पत्थर है। उद्देश्य यह है कि जिले के युवाओं को बड़े शहरों जैसी सभी स्टार्टअप सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हों। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप वीकेंड आगे हर वर्ष आयोजित किया जाएगा, जिससे उद्यमिता का मजबूत इकोसिस्टम विकसित होगा।
एआईसी महिंद्रा के सीईओ और कार्यक्रम फैसिलिटेटर इस्माइल अकबानी ने इसे छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे सुव्यवस्थित और प्रभावी स्टार्टअप वीकेंड बताया।
टेकस्टार्स से युवाओं को वैश्विक नेटवर्किंग का अवसर
विकासगढ़ के संस्थापक मेराज मीर ने बताया कि 2006 से विश्वभर में स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने वाला टेकस्टार्स अब धमतरी के युवाओं तक सीधे पहुंच बना रहा है, जिससे उन्हें वैश्विक नेटवर्किंग और निवेश के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
जिला प्रशासन ने कहा कि धमतरी में स्टार्टअप संस्कृति को संस्थागत रूप देने के लिए ऐसे आयोजन नियमित रूप से जारी रहेंगे। इससे युवाओं को निरंतर मेंटरशिप, फंडिंग और बिजनेस नेटवर्किंग प्राप्त होती रहेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...