Google Analytics Meta Pixel ईरान में भी तख्तापलट की ‘तैयारी’, 115 से ज्यादा लोगों की मौत - Ekhabri.com

ईरान में भी तख्तापलट की ‘तैयारी’, 115 से ज्यादा लोगों की मौत

पिछले साल 28 दिसंबर से ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन धीरे-धीरे उग्र होता जा रहा है। अब तक 115 से ज्यादा लोग मारे गए, और दो हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ईरान में तख्तापलट हो सकता है। हाल में वेनेजुएला, नेपाल और बांग्लादेश में जिस तरह से सरकार बदली है, उसके आधार पर इन अटकलों को और हवा दी जा रही है। वहीं, इन सबमें अमेरिका की भूमिका को लेकर भी चर्चा होती रहती है।

 

 

ईरान में जारी विरोध-प्रदर्शनों, बढ़ते दमन और शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ खुली असहमति के बीच यह सवाल तेज हो गया है कि क्या देश किसी बड़े राजनीतिक बदलाव की ओर बढ़ रहा है? ईरान की जनता में हालिया महीनों में महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक स्वतंत्रताओं पर पाबंदियों और सत्ता के केंद्रीकरण के खिलाफ नाराजगी है। बांग्लादेश की अगर बात करें तो शेख हसीना की सरकार को गिराने से पहले एक राजनीतिक विरोध शुरू हुआ। यह विरोध धीरे-धीरे युवाओं के बीच पहुंचा। युवाओं ने हसीना की सरकार के खिलाफ काफी असंतोष और नाराजगी जाहिर की। परिमाण यह निकला कि देखते ही देखते यह विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और कई लोगों की जानें चली गईं। आखिर में शेख हसीना की सरकार गिर गई।

 

 

इसके अलावा, अगर नेपाल के जेनजी आंदोलन की बात करें, तो वहां भी कुछ ऐसे ही हालात थे। नेपाल का जेनजी आंदोलन 2025 का सबसे बड़ा आंदोलन था। नेपाल में पहले राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन शुरू हुए, जो देखते ही देखते जेनजी आंदोलन में तब्दील हो गए। सोशल मीडिया के जरिए संगठित यह आंदोलन सरकार-विरोधी नैरेटिव को व्यापक स्तर पर ले गया और इससे सत्ता परिवर्तन की जमीन तैयार हुई। अगर हाल ही में वेनेजुएला की बात करें, तो यहां अमेरिका ने दखल दिया। अमेरिका वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को रातोंरात अपहृत कर न्यूयॉर्क लेकर आ गया। अमेरिका ने वेनेजुएला में कई जगहों पर हमला भी किया। अमेरिका की इस कार्रवाई की भले ही दुनिया भर में कड़ी आलोचना हुई, लेकिन वेनेजुएला के लोगों ने इसका काफी जश्न मनाया। खासतौर से वेनेजुएला के युवा इस बात की खुशी मना रहे थे कि उन्हें मादुरो के शासन से छुटकारा मिला।

Read Also  चाइल्ड पोर्नोग्राफी इंटरनेट पर ढूंढना, डाउनलोड करना देखना, प्रसारित करना भी अपराध

 

 

यही कारण है कि ईरान के मौजूदा हालात को भी कई विश्लेषक इसी पैटर्न में देखने लगे हैं। ईरान में हाल के प्रदर्शनों में युवा, महिलाओं और विश्वविद्यालयों की भागीदारी ने खामेनेई सरकार के लिए एक चुनौती खड़ी कर दी है। 60 से ज्यादा घंटों से देश में इंटरनेट और फोन सेवा ठप हैं। हालांकि, अमेरिका शुरू से ही ईरान में हो रहे इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहा है। अमेरिका ने खामेनेई सरकार को धमकी भी दी है कि अगर प्रदर्शनकारियों पर सरकार अपनी ताकत आजमाएगी तो अमेरिका हमले करेगा। इन आंदोलनों के पीछे अमेरिका की अप्रत्यक्ष भूमिका को लेकर भी चर्चाएं होती रही हैं। ईरान, वेनेजुएला, नेपाल और बांग्लादेश के मामलों में अमेरिकी बयानबाजी सबका ध्यान खींच रही है। हालांकि, इन आंदोलनों में अमेरिका की प्रत्यक्ष भागीदारी के ठोस सबूतों का अभाव है, जिसकी वजह से इन अटकलों पर विराम लगाना मुश्किल है। ईरान के संदर्भ में भी अमेरिका और पश्चिमी देशों की ओर से मानवाधिकार उल्लंघनों की आलोचना, प्रतिबंधों की नीति और कूटनीतिक दबाव पहले से जाहिर हैं। इस बीच तेहरान ने भी आरोप लगाया है कि बाहरी ताकतें आंतरिक अस्थिरता को बढ़ावा दे रही हैं।

 

 

भारत में ईरान के दूतावास ने खामेनेई का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने नाम तो नहीं लिया, लेकिन यह साफ शब्दों में कहा है कि ईरान के ऊपर हर तरीके से दबाव बनाने की कोशिश की गई, लेकिन खुदा का शुक्र है कि इस्लामिक रिपब्लिक आज भी ताकतवर है। खामेनेई वीडियो में कहते हैं, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान आज दुनिया में मजबूत, ताकतवर और खुशहाल है, उनकी इच्छा के उलट। वे पिछले 40 सालों में सब कुछ कर पाए हैं। दूसरे शब्दों में, किसी देश के खिलाफ कभी कोई ऐसा निर्णायक एक्शन नहीं लिया गया, जो लिया जा सके।” ईरान के सुप्रीम लीडर ने आगे कहा, “उन्होंने सैन्य, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक और लेबर अटैक किए। यहां-वहां के कुछ कमजोर लोगों ने पिछले कुछ सालों में अपने पैसे से ये सब किया है और वे हार गए। उन्हें कोई जगह नहीं मिली है। आज ईरान पर इस्लामिक रिपब्लिक का राज है। यह इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान है।”

Read Also  बारूद के ढेर पर महासमुंद शहर

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *