Google Analytics Meta Pixel बसंत पंचमी की पूजा के महाउपाय, जिसे करते ही बरसेगा मां सरस्वती का आशीर्वाद - Ekhabri.com

बसंत पंचमी की पूजा के महाउपाय, जिसे करते ही बरसेगा मां सरस्वती का आशीर्वाद

हिंदू धर्म में ज्ञान, विद्या, कला और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की आराधना के लिए बसंत पंचमी का पर्व अत्यंत शुभ माना जाता है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला यह पावन पर्व इस वर्ष 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था, इसलिए देशभर में भक्त विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन किए गए पूजा-पाठ, दान और साधना से मां सरस्वती शीघ्र प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को विद्या, बुद्धि और सफलता का आशीर्वाद देती हैं। आइए जानते हैं इस शुभ दिन से जुड़े खास उपाय और धार्मिक महत्व।

 

बसंत पंचमी को हिंदू धर्म में अबूझ मुहूर्त माना गया है। इस दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत करना बेहद शुभ होता है। अन्नप्राशन, मुंडन, सगाई, विवाह और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य इस दिन बिना किसी विशेष मुहूर्त के किए जा सकते हैं। जो विद्यार्थी परीक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे बसंत पंचमी के दिन पीले रंग की बॉडी वाली एक नई कलम को मां सरस्वती के चित्र के सामने रखकर हल्दी, रोली और अक्षत से पूजा करें। इसके बाद उसी कलम को परीक्षा में प्रयोग करें। धार्मिक मान्यता है कि इससे मां सरस्वती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और सफलता के योग बनते हैं।

 

बसंत पंचमी पर स्नान और दान का भी विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में श्रद्धापूर्वक स्नान कर मंत्र-जप और दान करने से देवी लक्ष्मी और मां सरस्वती दोनों की कृपा प्राप्त होती है। इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को किताबें, कॉपी, कलम या पढ़ाई से जुड़ा दान करना विशेष फलदायी माना गया है।

Read Also  खास खबर: दैनिक भास्कर पर छापे में 700 करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा: आयकर विभाग

 

यदि आप संगीत, नृत्य, लेखन या किसी अन्य कला में दक्षता पाना चाहते हैं, तो बसंत पंचमी के दिन शुद्ध मन से पीले वस्त्र धारण करें। मां सरस्वती को पीले फूल, पीले फल, पीले वस्त्र और मिठाई अर्पित कर विधिवत पूजा करें। साथ ही ‘ह्रीं वाग्देव्यै ह्रीं ह्रीं’ मंत्र का अधिक से अधिक जप करें।

 

बच्चों की बुद्धि और विद्या में निरंतर वृद्धि के लिए बसंत पंचमी के दिन उनके अध्ययन कक्ष में मां सरस्वती की प्रतिमा, चित्र या सरस्वती यंत्र को विधि-विधान से स्थापित करें। इसके बाद रोज धूप-दीप जलाकर माता की आराधना करें। मान्यता है कि इससे बच्चे की एकाग्रता, स्मरण शक्ति और विवेक में वृद्धि होती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *