Google Analytics Meta Pixel अब कौन संभालेगा अजित दादा की विरासत? - Ekhabri.com

अब कौन संभालेगा अजित दादा की विरासत?

बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पार्टी के भविष्य के साथ-साथ अजित पवार के बदले सरकार में डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी कौन संभालेगा, इसको लेकर भी चर्चा हो रही है। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से कई नेताओं ने मुलाकात की है। राजनीतिक हलकों में इस संभावित उत्तराधिकार को लेकर दो नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं अजित पवार की पत्नी एवं राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार और उनके ज्येष्ठ पुत्र पार्थ पवार।

 

 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बारामती सीट पर पवार परिवार का प्रभाव इतना गहरा है कि यदि कभी उपचुनाव जैसी स्थिति बनती है, तो पार्टी परिवार के ही किसी सदस्य को मैदान में उतार सकती है। ऐसे में जीत की संभावना भी मजबूत मानी जाती है। सवाल सिर्फ इतना है कि परिवार किस चेहरे पर भरोसा जताता है। पिछले तीन वर्षों में पवार परिवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। जुलाई 2023 में अजित पवार द्वारा पार्टी में अलग राह चुनने और बड़ी संख्या में विधायकों को अपने साथ लाने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण बने।

 

 

बारामती संसदीय क्षेत्र में जहां सुनेत्रा पवार को हार का सामना करना पड़ा, वहीं इसके कुछ ही महीनों बाद हुए विधानसभा चुनाव में अजित पवार ने आठवीं बार जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ साबित की। उस चुनाव में उनके मुकाबले शरद पवार ने अपने भतीजे युगेंद्र पवार को मैदान में उतारा था। अब जब भविष्य की राजनीति को लेकर चर्चा हो रही है, तो समर्थकों का एक वर्ग चाहता है कि सुनेत्रा पवार को विधानसभा राजनीति में लाया जाए, जबकि दूसरा वर्ग पार्थ पवार को अगली पीढ़ी के प्रतिनिधि के रूप में देखना चाहता है।

Read Also  टीवी चैनलों को रोज दिखाना होगा आधे घंटे लोकहित का कार्यक्रम

 

 

सुनेत्रा पवार फिलहाल राज्यसभा की सदस्य हैं और राष्ट्रीय राजनीति का अनुभव रखती हैं। वहीं पार्थ पवार 2019 में मावल लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद सक्रिय चुनावी राजनीति से दूर हैं। हालांकि, समर्थकों का मानना है कि यह मौका उनकी राजनीतिक वापसी और महत्वाकांक्षा को नई दिशा दे सकता है। सूत्रों के अनुसार, पवार परिवार के भीतर बदले समीकरणों के चलते इस बार शरद पवार और सुप्रिया सुले का झुकाव भी पार्थ पवार की ओर हो सकता है। भविष्य में यदि सत्ता संतुलन में बदलाव आता है, तो मौजूदा सरकार में नेतृत्व और जिम्मेदारियों को लेकर भी नए सिरे से मंथन होना तय माना जा रहा है। हालांकि, इस पर अभी किसी ठोस अनुमान से इनकार किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *