बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले श्रद्धालुओं के लिए नए नियम बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जल्द ही इस मुद्दे पर बैठक करेगी और नियमों को अंतिम रूप देगी। BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने एक निजी समाचार पत्र के साथ बातचीत में बताया कि मंदिर परिसर में मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति फोन लेकर घूमता मिला, तो उसका मोबाइल जब्त किया जाएगा और उस पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। यह बैन उन लोगों के कारण लगाया जा रहा है, जो मंदिर परिसर में ब्लॉगिंग या वीडियो बनाते हैं। समिति के अनुसार, देश के कई बड़े मंदिरों में पहले से ऐसे नियम लागू हैं और अब बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में भी इन्हीं नियमों को अपनाया जाएगा।
मंदिर समिति ने प्रस्ताव तैयार किया है कि बद्रीनाथ और केदारनाथ समेत अपने अंतर्गत आने वाले सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। धामों के परिसर में अब किसी भी तरह की ब्लॉगिंग या वीडियोग्राफी नहीं की जा सकेगी। ब्लॉगिंग करने के लिए BKTC या स्थानीय डीएम से विशेष अनुमति लेना जरूरी होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना या समिति द्वारा अन्य कार्रवाई की जाएगी।
श्रद्धालुओं के लिए परिसर में सामान रखने हेतु लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। समिति अभी तय कर रही है कि लॉकर का उपयोग मुफ्त होगा या चार्ज लगेगा। BKTC ने बताया कि मंदिर परिसर के भीतर एक सीमा क्षेत्र तय किया जाएगा। इस बॉर्डर लाइन के बाद किसी भी तरह की वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी सख्त मनाही होगी। सीमा क्षेत्र में प्रवेश से पहले चेकिंग भी की जा सकती है। मंदिर समिति का कहना है कि नए नियम श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। समिति ने यह भी कहा कि नियमों का पालन करना सभी श्रद्धालुओं की जिम्मेदारी होगी, ताकि दोनों धामों में शांति और अनुशासन बना रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...