रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता के साथ जांच कर रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी की सुबह युवक का अधजला शव खेत में गंभीर हालत में मिला। उक्त लाश को स्थानीय ग्रामीणो ने देखा। अधजली हालत में शव की सूचना जंगल मे आग की तरह फैल गई। तत्काल स्थानीय लोगो ने अधजले युवक को इलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 17 फरवरी की शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नंदू पटैल, निवासी चपले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ग्राम मौहापाली अपने मामा के घर गया हुआ था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक को किसने और किन कारणों से पेट्रोल डालकर जलाया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग से मामले को लोग जोड़कर देख रहे है।










