Google Analytics Meta Pixel बड़ी खुशखबरी : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में समय से पहले होंगी गर्मी की छुट्टियां, सीएम ने ट्वीट कर बच्चों के लिए कही ये बड़ी बात - Ekhabri.com

बड़ी खुशखबरी : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में समय से पहले होंगी गर्मी की छुट्टियां, सीएम ने ट्वीट कर बच्चों के लिए कही ये बड़ी बात

रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंशिक संशोधन किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद यह निर्णय लिया गया है, जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

 

20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक रहेगा। पहले यह अवकाश 1 मई से प्रस्तावित था, जिसे अब बदल दिया गया है।

 

सीएम का संदेश, बच्चों की सेहत सबसे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर कहा कि प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण ग्रीष्मकालीन अवकाश को पहले लागू करने का निर्णय लिया गया है, ताकि छात्रों को भीषण मौसम के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।

 

शिक्षा विभाग ने जारी किया आधिकारिक आदेश

स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश अवधि में संशोधन किया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि यह निर्णय सभी प्रकार की शालाओं पर लागू होगा। साथ ही शिक्षकों पर यह अवकाश लागू नहीं होगा और विभागीय पूर्व आदेश यथावत रहेंगे।

 

भीषण गर्मी से अभिभावकों में बढ़ी चिंता, सरकार ने लिया त्वरित निर्णय

प्रदेश में अप्रैल महीने में ही मई जून जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। ऐसे में अभिभावक लगातार मांग कर रहे थे कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद किए जाएं। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री से चर्चा कर तत्काल निर्णय लिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *