रायपुर, 3 मई 2026। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक खास और प्रेरणादायक दृश्य सामने आया, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ग्राम भैंसामुड़ा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला चंदागढ़ के परिसर पहुंचे और बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए।

मुख्यमंत्री के अचानक स्कूल पहुंचने पर मैदान में खेल रहे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों की ऊर्जा से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री बिना औपचारिकता के सीधे मैदान में उतर गए और उनके साथ क्रिकेट खेलने लगे। इस दौरान पूरा वातावरण उत्साह और खुशी से भर गया।
मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, दिनचर्या और खेल के प्रति रुचि को लेकर संवाद किया। उन्होंने यह भी जाना कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं की स्थिति कैसी है और बच्चों को किन संसाधनों की आवश्यकता है। इस दौरान स्थानीय खिलाड़ी प्रकाश ठाकुर से चर्चा कर खेल गतिविधियों की जमीनी स्थिति की जानकारी भी ली गई।
बच्चों के उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के लिए क्रिकेट किट और स्पोर्ट्स ड्रेस की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतर खेल सुविधाएं मिलनी चाहिए, ताकि वे अपने कौशल को विकसित कर आगे बढ़ सकें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत के सरपंच रोशन प्रताप सिंह से भी बातचीत कर गांव के विकास कार्यों और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने गांव में बुनियादी सुविधाओं के साथ शिक्षा और खेल के क्षेत्र में संतुलित विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल प्रशासनिक समीक्षा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों के साथ बिताए गए उनके सहज क्षणों ने ग्रामीणों के बीच सकारात्मक संदेश दिया। यह पहल दर्शाती है कि जब शासन सीधे लोगों से जुड़ता है, तो विकास के साथ-साथ विश्वास और प्रेरणा भी मजबूत होती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 16, 2026 /
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...