रायपुर, 12 मई 2026।भीषण गर्मी के चलते प्रदेश में सूखते तालाबों से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए जल संसाधन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत अब तक छत्तीसगढ़ में 4,755 तालाबों को नहरों के माध्यम से भर दिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या में काफी हद तक कमी आई है।

प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान के कारण जलस्तर तेजी से गिर रहा है और गांवों में पानी के प्रमुख स्रोत तालाब सूखते जा रहे हैं। ऐसे में सरकार की पहल के तहत नहरों के जरिए तालाबों में जलभराव कर लोगों को त्वरित राहत पहुंचाई जा रही है। जरूरत के अनुसार शेष तालाबों को भी भरने का कार्य तेजी से जारी है।
जल संसाधन विभाग के अनुसार, रायपुर जिले में 783 में से 663 तालाब, बलौदाबाजार-भाटापारा में 586 में से 504 तालाब, और धमतरी जिले में 508 में से 329 तालाबों में अब तक पानी पहुंचाया जा चुका है। राज्य के अन्य जिलों में भी इसी तरह जलभराव का कार्य जारी है।
यह पहल न केवल तत्काल जल संकट से राहत दे रही है, बल्कि जल संरक्षण और भू-जल पुनर्भरण (Water Recharge) की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। नहरों से छोड़ा गया पानी धीरे-धीरे जमीन में रिसकर आसपास के क्षेत्रों के भू-जल स्तर को बढ़ा रहा है, जिससे कुएं और हैंडपंप लंबे समय तक जलयुक्त बने रहेंगे।
इस अभियान से जहां ग्रामीणों को गर्मी में पानी की समस्या से राहत मिल रही है, वहीं जल संरक्षण को लेकर जागरूकता भी बढ़ रही है। सरकार की यह पहल जल संकट से निपटने के लिए एक प्रभावी और दूरदर्शी प्रयास के रूप में देखी जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...
By User 6 /
May 6, 2026 /
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 06 मई 2026।नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले टाटा आईपीएल टी-20 मैचों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के मुख्य सचिव विकासशील ने...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 6 मई 2026।छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (CBDA) द्वारा राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (NSI), कानपुर के सहयोग से दुर्ग जिले के ग्राम गोढ़ी स्थित बायोफ्यूल कॉम्प्लेक्स में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम (कवर्धा)...