रायपुर, 12 मई 2026।आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित पीएम श्री सेजस विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विभिन्न विभागों का गहन अवलोकन करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने विद्यालय की लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला, अटल लैब, स्पोर्ट्स रूम और कक्षाओं का दौरा किया। उन्होंने प्राथमिक विभाग में संचालित ‘जादुई पिटारा’ गतिविधियों और मिडिल स्कूल में स्मार्ट क्लास के माध्यम से हो रहे शिक्षण कार्य की सराहना की।
प्रमुख सचिव ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, खेलकूद और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि **अनुशासित परिश्रम, तप और त्याग से ही सफलता प्राप्त होती है**। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर खुद भी विद्यार्थी और अभ्यर्थी की भूमिका निभाई, जिससे छात्रों में खास उत्साह देखने को मिला। उन्होंने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों और विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए टॉपर छात्रों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर कलेक्टर अभिजीत सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर प्रयास करने की सलाह दी।
सम्मानित विद्यार्थियों में कक्षा 12वीं की छात्रा रिया साहू ने राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं की छात्रा साक्षी देवांगन ने जिला स्तर पर आठवां स्थान हासिल किया। कक्षा 8वीं में पायल रजानी और नैतिक आमटे ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 5वीं की छात्रा शिवानी पटेला प्रथम रही, जबकि भव्या साहू और रूपाली साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रमुख सचिव ने शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों को उत्कृष्ट बताया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...