रायपुर।राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। टिकरापारा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक को बंधक बनाकर जबरन एटीएम से पैसे निकलवाए और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने युवक से 10 हजार रुपये निकलवाकर फरार हो गए।
पान ठेले के पास शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, कुशालपुर निवासी विशाल सोनकर एक निजी कंपनी में कार्यरत है। 8 मई को वह टिकरापारा इलाके से शंकरनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह साहू भवन के पास एक पान ठेले पर रुका।
तभी वहां विशाल बृजवानी उर्फ दीनू अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
जबरन एटीएम ले जाकर निकलवाए 10 हजार रुपये
मारपीट के बाद आरोपी युवक को जबरदस्ती उसकी ही मोपेड पर बैठाकर पास के एटीएम तक ले गए। पीड़ित के अनुसार, एटीएम के अंदर भी उसके साथ मारपीट की गई और डराकर खाते से 10 हजार रुपये निकलवाए गए।
पैसे लेने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और युवक को वहीं छोड़ दिया।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
घटना के बाद पीड़ित ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विशाल बृजवानी उर्फ दीनू को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ पांच से अधिक अपराध दर्ज हैं।
जिला बदर की तैयारी, तलाश जारी
आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस कमिश्नर को उसके खिलाफ जिला बदर की अनुशंसा भेजी गई है। वहीं, फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
बढ़ते अपराध ने बढ़ाई चिंता
दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने राजधानी में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी को उजागर करती हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...