नई दिल्ली। गैस, पेट्रोल, दाल, प्याज के बाद अब फोन पर बात करना भी महंगा होने वाला है। सभी कंपनियों के प्री-पेड प्लान में वृृद्धि होने वाली है। जानकारी के अनुसार अगली तिमाही या उसके बाद सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा कर सकती हैं। यदि आप एक प्री-पेड ग्राहक हैं और बढ़ी हुई कीमतों के साथ रिचार्ज कराना नहीं चाहते हैं तो आपको पहले ही रिचार्ज करा लेना चाहिए। यदि आप भी अभी लंबी वैधता वाले रिचार्ज करा लेते हैं तो नई कीमतों के बाद आपको काफी फायदा हो सकता है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको वोडाफोन आइडिया, जियो और एयरटेल के उन प्लान के बारे में बताएंगे जिनकी वैधता लंबी है। आइए जानते हैं…
रिलायंस जियो
जियो के पास लंबी वैधता वाले दो बेस्ट प्री-पेड प्लान हैं जिनकी कीमतें क्रमश 2,399 रुपये और 2,121 रुपये हैं। इनमें से 2,399 रुपये वाले प्लान की वैधता 365 दिनों की और 2,121 रुपये वाले प्लान की वैधता 336 दिनों की है। दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 10० एसएमएस और सभी जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। 2,399 रुपये वाले प्लान में हर रोज 2 जीबी डाटा और 2,121 रुपये वाले प्लान में हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा।
एयरटेल
एयरटेल के पास 2,498 रुपये का एक प्लान है जिसकी वैधाता 365 दिनों की है। इस प्लान में रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। वहीं दूसरा प्लान 1,498 रुपये है जिसकी वैधता भी 365 दिनों की है, लेकिन इसमें सिर्फ 24 जीबी डाटा मिलेगा यानी हर महीने 2 जीबी डाटा मिलेगा। दोनों प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर रोज 100 एसएमएस और एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम, वाईएकी म्यूजिक जैसे एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।
वीआई
वीआई के पास भी लंबी वैधता वाले दो प्री-पेड प्लान हैं। पहले प्लान की कीमत 2,595 रुपये है। इस प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इस प्लान के साथ वीआई मूवीज एंड टीवी के साथ एक साल के लिए जी फाइव प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। वोडाफोन आइडिया के पास दूसरा प्लान भी है जिसकी कीमत 2,399 रुपये है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इसमें आपको हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इसमें वीआई मूवीज एंड टीवी के साथ विकेंड डाटा रोलओवर भी मिलेगा। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। कंपनी के पास 1,499 रुपये का भी प्लान है जिसमें 365 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में कुल 24 जीबी डाटा मिलता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...
By User 6 /
June 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...