Google Analytics Meta Pixel सुशासन तिहार 2026 में कांकेर समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर - Ekhabri.com

सुशासन तिहार 2026 में कांकेर समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

रायपुर, 2 जून 2026।सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर में आयोजित समीक्षा बैठक में चार जिलों—कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर और बस्तर—में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का संवेदनशील और त्वरित समाधान करना है। उन्होंने प्रशासनिक अमले से सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए जिम्मेदारी और परिणामोन्मुख कार्यशैली के साथ काम करने को कहा।

 

प्रधानमंत्री आवास और कृषि पर विशेष फोकस

 

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत मकानों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही धान खरीदी केन्द्रों से उठाव प्रक्रिया को तेज करने और स्थानीय स्तर पर धान मिलिंग को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।

 

मुख्यमंत्री ने आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को नैनो यूरिया और वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग के लिए प्रेरित करने के साथ पीएम किसान सम्मान निधि और एग्रीस्टैक पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा।

 

स्वास्थ्य, पोषण और महिला सशक्तिकरण प्राथमिकता में

 

मुख्यमंत्री साय ने स्वास्थ्य विभाग को मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, संस्थागत प्रसव, सिकल सेल स्क्रीनिंग और मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

Read Also  वटसावित्री कल, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 

महिला सशक्तिकरण के तहत स्व-सहायता समूहों को रेडी-टू-ईट निर्माण का कार्य देने, कुपोषण मुक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या बढ़ाने और महतारी वंदन योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

 

पेयजल, सड़क सुरक्षा और डिजिटल सेवाओं पर जोर

 

गर्मी के मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पेयजल आपूर्ति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर जनजागरूकता अभियान चलाने और डायल 112 के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया।

 

बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना, बिहान योजना, तेंदूपत्ता खरीदी, पीएम सूर्यघर योजना, अटल डिजिटल सेवा केन्द्र, ई-ऑफिस और डीएमएफ कार्यों की भी समीक्षा की।

 

दूरस्थ क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान

 

मुख्यमंत्री ने पखांजूर क्षेत्र में मत्स्यपालन की संभावनाओं को देखते हुए जल संरक्षण को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। वहीं अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और कुपोषण उन्मूलन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

 

बैठक में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों सहित संबंधित जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *