Google Analytics Meta Pixel हत्या के आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज…हाई कोर्ट के फैसले पर लगी मुहर - Ekhabri.com

हत्या के आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज…हाई कोर्ट के फैसले पर लगी मुहर

बिलासपुर। हत्या के एक गंभीर मामले में आरोपी विमल कुमार सप्रे को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। देश की सर्वोच्च अदालत ने विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) पर सुनवाई के बाद जमानत देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के उस फैसले पर भी मुहर लग गई, जिसमें आरोपी की जमानत याचिका पहले ही खारिज कर दी गई थी।

 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हस्तक्षेप की जरूरत नहीं

 

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं बनता। इसी टिप्पणी के साथ विशेष अनुमति याचिका को खारिज कर दिया गया।

 

खेत में फसल कटाई विवाद से शुरू हुआ था मामला

 

मामला मुंगेली जिले के नेवासपुर क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता प्रफुल्ला सोनकर के अनुसार 11 दिसंबर 2025 को उन्हें सूचना मिली थी कि उनके खेत में कुछ लोग जबरन फसल काट रहे हैं। इसके बाद वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध किया।

 

आरोप है कि इसी दौरान विमल कुमार सप्रे समेत अन्य आरोपियों ने लाठी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में शिकायतकर्ता, उनके माता-पिता और दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान जनकराम सोनकर की मौत हो गई थी।

 

बचाव पक्ष ने दी थी लंबी कैद और समानता का तर्क

 

आरोपी की ओर से कोर्ट में कहा गया कि उसके खिलाफ केवल लाठी से हमला करने का आरोप है, जबकि मृतक को लगी गंभीर चोटें किसी अन्य हथियार से हुई थीं। बचाव पक्ष ने यह भी तर्क दिया कि मामले के कुछ अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है और आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है।

Read Also  छत्तीसगढ़ के वीर सेनानियों की गाथा टाउन हॉल प्रदर्शनी में जीवंत

 

साथ ही यह भी बताया गया कि आरोपी 25 दिसंबर 2025 से जेल में बंद है और मुकदमे की सुनवाई अभी शुरू नहीं हुई है।

 

राज्य सरकार ने किया कड़ा विरोध

 

राज्य सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी का नाम एफआईआर और गवाहों के बयानों में स्पष्ट रूप से दर्ज है। जांच के दौरान उससे लाठी भी बरामद हुई थी और अपराध में उसकी सक्रिय भूमिका सामने आई है।

 

सरकार ने यह भी कहा कि जिन आरोपियों को जमानत मिली है, उनकी परिस्थितियां और भूमिका अलग थी, इसलिए वर्तमान आरोपी को समान आधार पर राहत नहीं दी जा सकती।

 

हाई कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को माना था आधार

 

इससे पहले मामले की सुनवाई जस्टिस संजय कुमार जायसवाल की एकलपीठ में हुई थी। कोर्ट ने अपराध की गंभीरता, आरोपों की प्रकृति और आरोपी की कथित भूमिका को देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था।अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि उपलब्ध तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए आरोपी को जमानत पर रिहा करना उचित नहीं होगा।

 

कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला

 

मुंगेली के सिटी कोतवाली थाने में विमल कुमार सप्रे और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में कुल आठ आरोपी हैं, जिनमें सात वयस्क और एक नाबालिग शामिल है।सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद अब आरोपी को ट्रायल पूरा होने तक जेल में ही रहना पड़ सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *