रायपुर, 17 जून 2026।परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश ने विभागीय कामकाज को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में RTO/DTO प्रवर्तन अमला, बस संचालक संघ और वाहन डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सबसे अहम निर्णय के तहत सभी क्षेत्रीय एवं जिला परिवहन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने मुख्यालय में रहकर ही कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। अब RTO/DTO बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
बकाया कर वसूली के लिए विशेष अभियान
बैठक में जिलावार लंबित राजस्व की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बकाया कर वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसके तहत जांच चौकियों और फ्लाइंग स्क्वॉड को बकायादार वाहनों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कार्रवाई तेज हो सके।
बस संचालन पर कड़ी निगरानी
बस स्टैंडों पर बसों की रोजाना मॉनिटरिंग की जाएगी। समय सारिणी का उल्लंघन करने वाले बस ऑपरेटरों पर सख्त कार्रवाई होगी। परमिट लेने के बावजूद बसों का संचालन नहीं करने वालों के परमिट निरस्त किए जाएंगे, ताकि नए आवेदकों को मौका मिल सके। लंबे समय से खड़ी निजी बसों की भी जांच के निर्देश दिए गए हैं।
लग्जरी बसों और फिटनेस सेंटर पर कार्रवाई
दुर्ग के एक ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर द्वारा अवैध रूप से फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही लग्जरी बसों में ज्वलनशील पदार्थ, अवैध सामान या ओवरलोडिंग पाए जाने पर जब्ती और FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट अब केवल RTO या अधिकृत अधिकारी की उपस्थिति में परिवहन कार्यालय के भीतर ही आयोजित किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री राहत योजना होगी लागू
सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत योजना को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा। RTO/DTO अधिकारियों को दुर्घटना स्थलों की जांच करने और अस्पतालों व थानों में योजना के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।
वाहन डीलरों को राहत, प्रक्रिया होगी सरल
नए वाहनों के पंजीयन और पुरानी गाड़ियों के नामांतरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वाहन डीलरों को ट्रेड सर्टिफिकेट और सर्विस सेंटर से जुड़े नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
ई-चालान व्यवस्था में सुधार
ANPR सिस्टम से कटने वाले ई-चालानों के भुगतान के लिए परिवहन कार्यालयों में अलग काउंटर स्थापित किए जाएंगे। गलत चालान की स्थिति में आपत्ति दर्ज करने पर तत्काल सत्यापन कर उसे निरस्त किया जाएगा।
परिवहन आयुक्त ने सभी अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...