प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल मां बनने वाली हैं। यह खुशखबरी उन्होंने आज सोशल मीडिया पर दी। कोरोना के दौरान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कई अच्छी खबरें मिलीं। अनुष्का शर्मा, करीना कपूर, कपिल शर्मा और कई टीवी सिलेब्स के बाद अब श्रेया नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाली हैं।
श्रेया ने ट्वीट और इंस्टा पोस्ट करके लिखा है, बेबी श्रेयादित्य आ रहा है। शीलादित्य और मैं इस खबर को आप लोगों के साथ साझा करके रोमांचित हैं। अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत के साथ आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। श्रेया ने 2015 में शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी।
श्रेया ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, ‘बेबी श्रेयादित्य आने वाला है! शिलादित्य मुखोपाध्याय और मैं आप सभी के साथ इस खबर को शेयर करते हुए काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है, क्योंकि हमने अपने जीवन में इस नए चैप्टर के लिए खुद को तैयार किया है।’
शिलादित्य – श्रेया घोषाल
बता दें कि 5 फरवरी 2015 में प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य से शादी रचाई थी। श्रेया और शिलादित्य बचपन के दोस्त रह चुके हैं। शिलादित्य टेकी हैं और Hipcask.com वेबसाइट के फाउंडर हैं। अपनी शादी की खुशखबरी भी श्रेया ने एक तस्वीर शेयर कर फैन्स को दी थी। शादी के अगले दिन एक पोस्ट में श्रेया ने लिखा था, ‘बीती रात (5 फरवरी को) मैंने अपने प्यार से हमारे परिवारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बंगाली ट्रेडिशन में शादी कर ली। शिलादित्य और मैं हमारे जीवन के नए दौर के लिए आप सभी से शुभकामनाएं चाहते हैं।’
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...