Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास की रफ्तार तेज, 51 हजार करोड़ निवेश - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास की रफ्तार तेज, 51 हजार करोड़ निवेश

रायपुर, 11 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास अब केवल नई रेल लाइनों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह राज्य की औद्योगिक प्रगति, ऊर्जा सुरक्षा, निवेश, रोजगार और संतुलित क्षेत्रीय विकास का मजबूत आधार बन चुका है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से पिछले ढाई वर्षों में रेलवे अधोसंरचना में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है।

 

प्रदेश में वर्तमान में ₹51 हजार करोड़ से अधिक लागत की रेल परियोजनाओं पर कार्य जारी है, जो राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा रेलवे निवेश माना जा रहा है। रिकॉर्ड बजट, नई रेल लाइनों का निर्माण, मल्टी-ट्रैकिंग, दोहरीकरण, आधुनिक स्टेशन, शत-प्रतिशत विद्युतीकरण और दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों तक रेल कनेक्टिविटी का विस्तार छत्तीसगढ़ को देश के रेलवे मानचित्र पर नई पहचान दे रहा है।

 

रेलवे क्षेत्र में निवेश की बात करें तो वर्ष 2014 से पहले राज्य को औसतन ₹300 करोड़ का वार्षिक बजट मिलता था, जो वर्ष 2026-27 में बढ़कर ₹7,470 करोड़ तक पहुंच गया है। यानी एक दशक में रेलवे बजट में करीब 24 गुना की वृद्धि हुई है, जो राज्य के विकास की प्राथमिकता को दर्शाती है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रेलवे विकास से उद्योगों की परिवहन लागत घटेगी, निवेश को बढ़ावा मिलेगा, ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य का लक्ष्य हर क्षेत्र को आधुनिक रेल नेटवर्क से जोड़ना है, जिससे बस्तर, सरगुजा और जशपुर जैसे दूरस्थ इलाकों में भी विकास की गति तेज हो सके।

 

प्रदेश में रावघाट रेल परियोजना, खरसिया-नवा रायपुर-परमालकसा रेल कॉरिडोर, डोंगरगढ़-कवर्धा-कटघोरा, कोरबा-अंबिकापुर और बिलासपुर-झारसुगुड़ा जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। 278 किलोमीटर लंबा खरसिया-नवा रायपुर-परमालकसा कॉरिडोर कोलकाता-मुंबई रेल मार्ग का विकल्प बनेगा और लॉजिस्टिक्स लागत में भारी कमी लाएगा।

Read Also  मुख्यमंत्री ने पंडित रविशंकर शुक्ल व शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर उन्हें किया नमन

 

रेल नेटवर्क विस्तार में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। जहां 2014 तक लगभग 1,100 रूट किलोमीटर रेल नेटवर्क था, वहीं अब इसे 2,200 रूट किलोमीटर से अधिक करने की दिशा में कार्य जारी है। लगभग 1,200 किलोमीटर नए रेल ट्रैक, आधुनिक सिग्नलिंग और मल्टी-ट्रैकिंग से रेलवे संचालन अधिक सुरक्षित और तेज हुआ है।

 

यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में भी राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 32 रेलवे स्टेशनों का ₹1,680 करोड़ की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है। साथ ही वंदे भारत, अमृत भारत एक्सप्रेस और मेमू सेवाओं का विस्तार यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान कर रहा है।

 

ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को ₹755 करोड़ की स्वीकृति दी गई है, जिससे कोयला परिवहन में वृद्धि होगी और ताप विद्युत संयंत्रों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी। वहीं रायपुर में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की अतिरिक्त होमिंग सुविधा के लिए ₹175 करोड़ की परियोजना भी स्वीकृत की गई है।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि रेलवे क्षेत्र में हो रहा यह बड़ा निवेश आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ को औद्योगिक विकास, निवेश, रोजगार और आधुनिक अधोसंरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। बस्तर से सरगुजा तक मजबूत होती रेल कनेक्टिविटी विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

ब्रिटेन के पर्यटकों को भाया छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन और अपनापन

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...

सरायपाली को 175 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 5 करोड़ की नई घोषणा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र को करीब 175 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। नई मंडी प्रांगण में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *