Google Analytics Meta Pixel पांच दिवसीय अंतराष्ट्रीय कृषि मड़ई ‘‘एग्री कार्नीवल 2022‘‘ का हुआ शुभारंभ - Ekhabri.com

पांच दिवसीय अंतराष्ट्रीय कृषि मड़ई ‘‘एग्री कार्नीवल 2022‘‘ का हुआ शुभारंभ



रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज पांच दिवसीय अंतराष्ट्रीय कृषि मड़ई एग्री कार्नीवल 2022 का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया। इस अवसर पर महंत ने कहा कि इस कृषि मड़ई में देश-विदेश से आए कृषि वैज्ञानिक शामिल हो रहे है। उनके तकनीकी ज्ञान का लाभ राज्य के कृषकों को अवश्य होगा। हमारे राज्य की बहूतायत आबादी कृषकों की है। हम गढ़वो नवा छत्तीसगढ़ के सुत्र वाक्य को आधार बनाकर आगे बढ़ रहे है। अंतराष्ट्रीय स्तर के यह आयोजन छत्तीगसढ़ के कृषकों को नवीन तकनीक प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।



महंत ने कहा कि हमारे पुर्वजों के पास अथाह ज्ञान भंडार था। जिससे वे सटीक भविष्यवाणी भी कर सकते थे। इस कार्यक्रम में शामिल वैज्ञानिकों से आग्रह है कि पुर्वजों के ज्ञान भंडार पर शोध करे और संरक्षित करे। साथ ही महंत ने बस्तर में पाए जाने वाले इमली के पौधे पर शोध करने का सुझाव दिया, जिससे इमली के पौधे पर करीब पांच साल में फल प्राप्त हो।



कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में कृषि के क्षेत्र में बेहतर विकास हो रहा है। किसानों के विकास से ही सही मायने में छत्तीसगढ़ राज्य का विकास होगा। छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है। यहां की अर्थव्यवस्था में कृषकों तथा कृषि का प्रमुख योगदान है। पूरे देश में हमारे प्रदेश ने कृषि के क्षेत्र में गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। छत्तीसगढ़ में कृषि के क्षेत्र में चुनौतियां भी है, अवसर भी है। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को राजीव किसान न्याय योजना की किस्त जारी की जाएगी। दीपावली के पहले किसानों के खातों में राशि आने से किसान खुश होंगे तथा अच्छी तरह से दीपावली मना पाएंगे, साथ ही हमारे बाजार भी समृद्ध होंगे एवं अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। उन्होंने ग्रामीण विकास के लिए नाबार्ड द्वारा किए गए प्रयास को सराहा। उन्होंने गौठानों में बाजार आधारित उत्पादन की जरूरत भी बताई।

Read Also  खराब मौसमके कारण रविवार की झांकी अब निकलेगी सोमवार को


उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के कृषकों का अनुसंधान प्रक्षेत्र, प्रयोगशाला का भ्रमण करवाकर कृषि की नई तकनीकी की जानकारी देने, कृषि प्रदर्शनी के द्वारा पूरे विश्व की कृृषि की नई तकनीकी की जानकारी प्रदान करने, विभिन्न कार्यशाला आयोजित कर कृषि उत्पादत्ता बढ़ाने, कृषि से रोजगार की संभावनाए बढ़ाने, कृषकों की समस्याएं दुर करने सहित कृषकों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कृषि मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विश्वविद्यालय से प्रकाशित दलहनी एंव तिलहनी फसलों तथा रबी फसलों की जानकारी से संबंधित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव शकुंतला साहू, धरसीवा की विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल, कृषि विभाग के संचालक फकीर अय्याज तंबोली, उद्यानिकी विभाग के संचालक माथेश्वरन व्ही, राज्य के विभिन्न जगहों से आए कृष्कगण, स्व सहायता समूह की महिलाएं, विश्वविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, शोध छात्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज कार्यों की समीक्षा, तेजी के निर्देश

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जुलाई 2026।लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश में रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) के निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्रालय में आयोजित बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग और...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...